लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म फोर्स 3 में अब ग्लैमर और एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है। फिल्म में नोरा फतेही की एंट्री हो गई है, जो एक खास डांस नंबर में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए जॉन अब्राहम और नोरा फतेही छह साल बाद एक बार फिर साथ दिखाई देंगे। इससे पहले दोनों की म्यूजिकल केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, “नोरा फतेही को फिल्म के एक स्पेशल डांस नंबर के लिए साइन किया गया है। यह एक हाई-एनर्जी और पूरी तरह से मसालेदार म्यूजिकल परफॉर्मेंस होगी, जिसे बड़े पर्दे पर एक शानदार अंदाज में पेश करने की तैयारी है।”
फोर्स 3 में जॉन अब्राहम एक बार फिर ACP यशवर्धन सिंह के दमदार किरदार में वापसी करेंगे। फिल्म में उनके साथ हर्षवर्धन राणे, तान्या मानिकतला और सूर्या शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal