Friday , November 20 2026

टीवी पर अभिजीत सावंत का बड़ा खुलासा, उर्मिला को बताया अपना पहला क्रश

मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न में एक दिल को छू लेने वाला और पुरानी यादों से भरा पल देखने को मिला, जब गायक अभिजीत सावंत ने बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के सामने एक खास राज़ साझा किया। पुरानी यादों में खोते हुए अभिजीत ने अभिनेत्री के प्रति अपनी प्रशंसा के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उनकी प्रतिष्ठित फिल्म रंगीला और उसके यादगार गीतों ने उनके मन पर कितना गहरा और स्थायी प्रभाव छोड़ा था। 

उनके इस बेबाक खुलासे ने शो में एक बेहद मनोरंजक और खुशनुमा पल बना दिया, जिसने उर्मिला के अनोखे आकर्षण और उनके अभिनय के उस सदाबहार जादू का जश्न मनाया, जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है।

उर्मिला से बात करते हुए अभिजीत ने कहा, “मैं आपको कुछ बताना चाहता हूं। ये सार्वजनिक रूप से पहली बार, टेलीविजन पर, पूरे हिंदुस्तान के सामने मैं ये कबूल करता हूं कि मैंने अपने पिता जी के बटुए से पैसे निकाल कर रंगीला फिल्म देखने गया था। मैं रंगीला के सभी गानों से बेहद प्यार करता था और आप मेरा पहला क्रश थे, मैं कहूंगा।”

उनके इस प्यारे और मासूम स्वीकारोक्ति ने एपिसोड में पुरानी यादों की मिठास घोल दी, क्योंकि अभिजीत ने बचपन की एक ऐसी याद खुलकर साझा की, जिसे उन्होंने इससे पहले कभी सार्वजनिक रूप से नहीं बताया था।