लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉक्टरों द्वारा सर्वाधिक अनुशंसित नंबर 1 ब्रांड, हिमालया बेबीकेयर ने अपने एक्स्ट्रा मॉइस्चराइजिंग बेबी सोप के लिए एक नया कैंपेन शुरू किया है। इस कैंपेन के ज़रिए शिशु की रोजमर्रा की नहाने की दिनचर्या में मॉइस्चराइजिंग केयर को शामिल करने के महत्व पर ज़ोर दिया गया है। नहाने का समय केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इस दौरान शिशु की रूखी और नाजुक त्वचा की देखभाल करना भी जरूरी है। यह कैंपेन शिशु की त्वचा की सफाई के साथ-साथ उसे आरामदायक और नमीयुक्त बनाए रखने के महत्व को सामने लाता है।
इस कैंपेन का उद्देश्य यह बताना है कि माता-पिता अपने शिशु की त्वचा की खास जरूरतों को पूरा करने वाले उत्पादों को चुनकर रोजमर्रा के नहाने के समय को और अधिक सार्थक बना सकते हैं। हिमालया एक्स्ट्रा मॉइस्चराइजिंग बेबी सोप के जरिए ब्रांड ने नहाने की दिनचर्या में सफाई और नमी प्रदान करने वाली देखभाल को शामिल किया है। यह खासतौर पर रूखी त्वचा वाले शिशुओं के लिए सर्दियों के मौसम में एक सुविधाजनक विकल्प है।
हिमालया बेबीकेयर हमेशा से शिशुओं की खास जरूरतों को समझने और ऐसे उत्पाद तैयार करने पर ध्यान देता है, जिनमें प्रकृति के गुणों और शोध-आधारित देखभाल का मेल हों। ये उत्पाद शिशु देखभाल के आयुर्वेदिक विज्ञान से प्रेरित हैं। माता-पिता अपने बच्चों के लिए चुने जाने वाले उत्पादों को लेकर अधिक जागरूक हो रहे हैं। ऐसे में हिमालया बेबीकेयर ऐसे उत्पाद तैयार कर रहा है जो कोमल और सुरक्षित हैं, और जिन्हें विशेष रूप से शिशु की रूखी और नाज़ुक त्वचा को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
यह साबुन एलोवेरा और दूध के गुणों से समृद्ध है। इसमें एलो-मिल्क मॉइस्चर कॉम्प्लेक्स शामिल है, जो नहाते समय शिशु की रूखी और नाजुक त्वचा को नमी देने में मदद करता है, खासकर सर्दियों में। यह उत्पाद क्लिनिकली टेस्टेड है और इसमें सिंथेटिक कलर, पैराबेन्स और थैलेट्स नहीं हैं। इस तरह यह माता-पिता को शिशु की रोजमर्रा की नहाने की देखभाल के लिए एक कोमल और सोच-समझकर तैयार किया गया विकल्प उपलब्ध कराता है।
उत्पाद के बारे में बताते हुए हिमालया वेलनेस कंपनी के डायरेक्टर – बेबीकेयर, चक्रवर्ती एन.वी. ने कहा, “माता-पिता के लिए शिशु की रोज़मर्रा की देखभाल का मतलब है ऐसे सोच-समझकर फैसले लेना, जो शिशु के आराम और सेहत का ध्यान रखें। अपने एक्स्ट्रा मॉइस्चराइजिंग बेबी सोप के साथ हमारा उद्देश्य सिर्फ सफाई तक सीमित न रहकर शिशु की रोजमर्रा की नहाने की दिनचर्या में नमी प्रदान करने वाली देखभाल को भी शामिल करना है। हम ऐसे उत्पाद विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिन्हें शिशुओं की खास जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया हो और जो माता-पिता के लिए रोजमर्रा की देखभाल को आसान और निश्चिंत बनाएं।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal