लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। दीपावली के पावन अवसर पर कैसरबाग स्थित भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय में प्रदेश महामंत्री संजय राय, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कर आरती की।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि दीपावली का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली आए। दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपराओं का प्रतीक है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal