Saturday , November 7 2026

वी ग्राहकों को सस्ता ओटीटी तोहफा, 35 रुपये में चुनें दो रीजनल प्लेटफॉर्म

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारत के ओटीटी परिवेश में क्षेत्रीय भाषाओं के कंटेंट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए, वी के कंटेंट एग्रीगेटर ऐप वी मूवीज़ एंड टीवी ने अपने रीजनल एंटरटेनमेंट ऑफर को और मजबूत लिया है। यह ऐप भारत का सबसे किफायती रीजनल एंटरटेनमेंट ऐड-ऑन पैक लेकर आया है। पेश किया गया है, जिसकी कीमत सिर्फ 35 रुपये है। वी का यह नया ऑफर प्रीमियम रीजनल ओटीटी एंटरटेनमेंट की पहुंच को और आसान बनाता है। इसके जरिए, वी के एलिजिबल प्रीपेड ग्राहक नौ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध छह ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में से अपनी पसंद के कोई दो प्लेटफॉर्म्स चुन सकते हैं।

ग्राहक इन विकल्पों में से चुनाव कर सकते हैंः तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ कंटेंट के लिए सोनीलिव साउथ, पंजाबी, हरियाणवी और भोजपुरी कंटेंट के लिए चौपाल, मलयालम एंटरटेनमेंट के लिए मनोरमामैक्स, बंगाली एंटरटेनमेंट के लिए क्लिक और अड्डाटाइम्स तथा ओडिया कंटेंट के लिए आओ नेक्स्ट। तो अब वी के ग्राहकों को किफ़ायती दाम पर अपनी पसंद के रीजन एंटरटेनमेन्ट का लुत्फ़ उठाने के लिए विभिन्न प्लेटफॉर्म्स का अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

केवल मोबाइल के लिए उपलब्ध इस 35 रुपये वाले ऐड-ऑन पैक के साथ 28 दिनों के लिए दो रीजनल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस और 7 दिनों की वैलिडिटी वाला 1जीबी डेटा मिलता है। यह पैक वी के उन प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जिनके पास एक्टिव सर्विस-वैलिडिटी वाला रिचार्ज मौजूद है।

ग्राहक वी ऐप या किसी थर्ड-पार्टी ऐप के जरिए 35 रुपये का यह पैक रिचार्ज कर सकते हैं। इसके बाद, वी मूवीज़ एंड टीवी ऐप में अपने वी नंबर से लॉग-इन करके और अपनी पसंद के दो ओटीटी लेटफॉर्म्स चुनकर इन फायदों को एक्टिवेट कर सकते हैं।