Tuesday , November 3 2026

क्यूनेट का #BrighterTogether अभियान, यादगार उपहारों से रोशन होगी दीपावली

हैदराबाद (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। एशिया की अग्रणी ई-कॉमर्स आधारित डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों में शामिल क्यूनेट ने इस दीपावली पर अपने नए भारतीय अभियान #BrighterTogether के माध्यम से एकजुटता और सार्थक उपहार देने की खुशी का जश्न मनाया। इस अभियान में पारंपरिक शिल्प कौशल, उत्सव की खुशियों और सोच-समझकर चुने गए ऐसे उपहारों को शामिल किया गया है, जिन्हें खास अवसर के बाद भी लंबे समय तक संजोकर रखा जा सकता है।

इस अभियान की मूल अवधारणा है कि सबसे अच्छे उपहार वे होते हैं, जो लंबे समय तक अपनी छाप छोड़ते हैं। इसी सोच के साथ यह अभियान लोगों को पारंपरिक त्योहारी उपहारों से आगे बढ़कर कुछ खास चुनने के लिए प्रेरित करता है। आमतौर पर त्योहारों पर मिलने वाले कई उपहार कुछ दिनों में भुला दिए जाते हैं, लेकिन #BrighterTogether ऐसे उपहारों के चयन की खुशी को सामने लाता है, जो जीवन के यादगार पलों का हिस्सा बन सकें।

इस अभियान में क्यूनेट के प्रीमियम लाइफस्टाइल उत्पादों की रेंज को प्रमुखता दी गई है। इसमें मुग्नियर अरिस्टो जेंट्स एंड लेडीज कलेक्शन शामिल है, जिसके आकर्षक और परिष्कृत टाइमपीस पेशेवर जीवन से लेकर उत्सव के खास अवसरों तक हर मौके के अनुरूप हैं। इसके साथ ही आकर्षक किन्नरी नव्या आभूषण कलेक्शन को भी शामिल किया गया है। इसमें ज्यामितीय डिजाइन से प्रेरित हीरे के कंगन पेश किए गए हैं, जो स्टाइल, शिल्प कौशल और खूबसूरती का शानदार मेल हैं।

इस कलेक्शन में चार विशिष्ट डिजाइन किवा, वीरा, ज़ीवा और तारा शामिल हैं। ये डिजाइन त्योहारों के मौसम में अपने प्रियजनों को यादगार और अर्थपूर्ण उपहार देने के लिए खास विकल्प उपलब्ध कराते हैं।

आकर्षक और उत्सवी अंदाज में तैयार किया गया #BrighterTogether अभियान उन लोगों से जुड़ने का प्रयास करता है, जो सोच-समझकर चुने गए। परिष्कृत और लंबे समय तक महत्व रखने वाले उपहारों के जरिए अपनी दीपावली को और यादगार बनाना चाहते हैं। यह अभियान एक साथ आने की भावना को दर्शाने के साथ ही लोगों को उन रिश्तों का जश्न मनाने के लिए प्रेरित करता है, जो हर खास अवसर को और भी रोशन बना देते हैं।