लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित अमरावती मिडटाउन ने अपने आवासीय प्रोजेक्ट के जरिए घर खरीदने वालों के बीच जगह बनाई है। फरवरी 2023 में लॉन्च हुई यह प्रीमियम गेटेड रेजिडेंशियल टाउनशिप अब सोल्ड आउट हो चुकी है। प्रोजेक्ट में फरवरी 2028 तक पजेशन की तय समयसीमा के बीच अब समय से पहले पजेशन की पेशकश की जा रही है। यह उन खरीदारों के लिए अहम है, जो अपने घर का निर्माण शुरू करने और उसे अपनी जरूरतों के अनुसार तैयार करने की योजना बना रहे हैं।
करीब 9 एकड़ में फैले अमरावती मिडटाउन को इस तरह डेवलप किया गया है कि यहां मॉडर्न रेजिडेंशियल जरूरतों के साथ हरियाली, खुलेपन और सुरक्षित माहौल को भी महत्व मिले। टाउनशिप में लैंडस्केप्ड गार्डन, चौड़ी सड़कें और 24 घंटे सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। सीमित क्षेत्र में व्यवस्थित रिहायशी माहौल तैयार करने पर ध्यान दिया गया है, ताकि परिवारों को शहर की सुविधाओं के करीब रहते हुए अपने घर और आसपास के वातावरण का बेहतर अनुभव मिल सके।
अमरावती ग्रुप के फाउन्डर एवम चेयरमैन रजनी कांत मिश्रा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की एक खास बात यह है कि यहां ज्यादातर रेजिडेंशियल प्लॉट दो तरफ से खुले हैं। इससे घर के डिजाइन की प्लैनिंग में ज़्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। साथ ही, नैचुरल रोशनी मिलती है और घर हवादार रहता है। अपने घर को परिवार की जरूरतों और पसंद के अनुसार डिजाइन करने वालों के लिए यह एक बड़ी खासियत है।
अमरावती मिडटाउन में हरियाली और खुले स्थानों को भी खास महत्व दिया गया है। लैंडस्केप्ड गार्डन और व्यवस्थित आंतरिक सड़कें टाउनशिप के माहौल को बेहतर बनाती हैं। गेटेड कैम्पस और चौड़ी सड़कों की योजना के साथ यहां ऐसा रिहायशी वातावरण तैयार करने पर जोर दिया गया है, जहां परिवारों को रोजमर्रा की जिंदगी के लिए सुविधाजनक और व्यवस्थित जगह मिल सके।
शहीद पथ और गोमती नगर एक्सटेंशन के आसपास बढ़ती शहरी सुविधाएं इस क्षेत्र को रहने के लिहाज से महत्वपूर्ण बनाती हैं। स्वास्थ्य सेवाओं, मॉल, मनोरंजन कुछ जगहों और कारोबार से जुड़े सेंटर्स तक पहुंच के साथ यहां रहने वालों को शहर के विभिन्न हिस्सों से जुड़ने के ऑप्शन मिलते हैं। ऐसे में अमरावती मिडटाउन उन लोगों के लिए एक विकल्प है, जो शहरी सुविधाओं के करीब अपना घर बनाना चाहते हैं।
अमरावती मिडटाउन का पूरा प्रोजेक्ट सोल्ड आउट हो चुका है। अब खरीदारों को तय समय से पहले अपने प्लॉट का पजेशन लेने की सुविधा दी जा रही है। इससे वे अपने घर के निर्माण की योजना पहले ही शुरू कर सकते हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal