Sunday , October 18 2026

TTK Prestige ने लांच किया Timbre 750 W मिक्सर ग्राइंडर

हैदराबाद (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। किचन अप्लायंसेज और कुकवेयर ब्रांड TTK Prestige ने नया Prestige Timbre 750 W मिक्सर ग्राइंडर लॉन्च करने की घोषणा की है। इसे भारतीय रसोई में रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दमदार और एकसमान ग्राइंडिंग के लिए तैयार किया गया है। शक्तिशाली मोटर, आधुनिक तकनीक, टिकाऊ बनावट और प्रीमियम कॉम्पैक्ट डिजाइन से लैस यह मिक्सर ग्राइंडर पीसने के काम को अधिक आसान, सुविधाजनक और प्रभावी बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

Prestige Timbre में 750 वॉट की शक्तिशाली मोटर दी गई है, जो कठिन से कठिन सामग्री को भी आसानी और एकसमान तरीके से पीसने में सक्षम है। इसमें दी गई एयरफ्लक्स टेक्नोलॉजी हवा के प्रवाह को बेहतर बनाती है, जिससे मोटर को ठंडा रखने और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, मिक्सर ग्राइंडर में टिकाऊ डबल बॉल बेयरिंग दी गई है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के दौरान सुचारु और भरोसेमंद संचालन सुनिश्चित करने में मदद करती है।

अलग-अलग प्रकार की सामग्री को प्रभावी ढंग से पीसने के लिए इसमें अल्ट्रा एज ब्लेड्स दिए गए हैं, जो कम समय में बारीक और एकसमान ग्राइंडिंग करने में मदद करते हैं। इसमें तीन स्पीड मोड और पल्स फंक्शन भी उपलब्ध हैं। इनके माध्यम से उपयोगकर्ता अपनी जरूरत और खाद्य सामग्री के अनुसार गति को नियंत्रित कर सकते हैं।

रोजमर्रा के रसोई कार्यों को सुविधाजनक बनाने के लिए Timbre में कई उपयोगी विशेषताएं शामिल की गई हैं। इसका आकर्षक और बिना स्लिट वाला डिजाइन धूल व नमी के जमाव को कम करने में मदद करता है। वहीं, लीक-रेजिस्टेंट जार डिजाइन से सामग्री के बाहर गिरने की आशंका कम होती है और ग्राइंडिंग के दौरान रसोई को साफ रखने में मदद मिलती है। इसके डुअल-टोन एर्गोनॉमिक हैंडल जार को पकड़ने और इस्तेमाल करने में बेहतर आराम व नियंत्रण प्रदान करते हैं। मजबूत बॉडी और सक्शन फीट मशीन को चलने के दौरान स्थिर रखने में सहायक हैं।

टिकाऊपन को ध्यान में रखते हुए इसमें स्टेनलेस स्टील के जार दिए गए हैं, जो मजबूत होने के साथ जंग-रोधी भी हैं। चार जार वाले वेरिएंट में पारदर्शी जूसर जार भी मिलता है, जिससे ताजा जूस, स्मूदी और शेक आसानी से तैयार किए जा सकते हैं। इसके फूड-ग्रेड पॉलीकार्बोनेट ढक्कन मजबूती और रोजमर्रा के विश्वसनीय इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

बेहतर रसोई अनुभव के लिए Timbre को कम शोर के साथ संचालन करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। जिससे उपकरण इस्तेमाल करते समय अधिक आरामदायक वातावरण बना रहता है। इसका कॉम्पैक्ट और प्रीमियम डिजाइन आधुनिक खूबसूरती तथा उपयोगिता का मेल है, जो इसे समकालीन रसोई के अनुरूप बनाता है।

Prestige Timbre मिक्सर ग्राइंडर तीन जार और चार जार वाले दो वेरिएंट में उपलब्ध है। तीन जार वाले Timbre 750 W मॉडल का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) 8,550 रुपये, जबकि चार जार वाले मॉडल का एमआरपी 9,890 रुपये है।

उत्पाद के साथ मोटर पर सात साल की वारंटी और दो साल की व्यापक वारंटी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त, लाइफटाइम फ्री सर्विस की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके तहत उत्पाद की वारंटी अवधि तक मुफ्त होम सर्विस मिलेगी। सुरक्षा मानकों के अनुरूप इस मिक्सर ग्राइंडर पर आईएसआई मार्क भी दिया गया है।

Prestige Timbre 750 W मिक्सर ग्राइंडर के लॉन्च के साथ TTK Prestige आधुनिक भारतीय परिवारों की बदलती जरूरतों के अनुरूप अपने इनोवेटिव किचन अप्लायंसेज की रेंज का विस्तार कर रहा है। दमदार ग्राइंडिंग क्षमता, टिकाऊपन, सुविधाजनक इस्तेमाल और आधुनिक डिजाइन का संयोजन इसे रोजमर्रा के खाना पकाने के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाने के उद्देश्य से पेश किया गया है।