लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की राजाजीपुरम्, सीतापुर रोड, रूचिखण्ड आदि सभी शाखाओं में दशहरा पर्व बच्चों ने बड़ी ही धूमधाम से उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने लघु रामलीला का मंचन तथा राम रावण के युद्ध के पश्चात बुराई व असत्य के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावको व स्थानीय निवासियों ने उपस्थित होकर बच्चों की रामलीला व दशहरा का आनंद लिया।


सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की संस्थापक अध्यक्ष डा0 पुष्पलता अग्रवाल एवं प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने सभी को शारदीय नवरात्र व असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पर्व दशहरा की शुभकामनायें प्रदान करते हुए कहा कि बच्चों को सभी धर्मों के पर्व और त्यौहारों को एक साथ मनाना चाहिए। हमारे पर्व व त्यौहार हमें सदैव सद्आचरण अपनाने की शिक्षा प्रदान करते है।

इस अवसर पर विद्यालय समूह के संयुक्त निदेशक सृजन अग्रवाल, सभी शाखाओं की प्रधानाचार्या लीना शर्मा, अमिता सिंह, चारू खरबंदा, प्रशासनिक अधिकारी पल्लवी उपाध्याय, सोनल बिंद्रा, समरीन शफी आदि ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal