Friday , October 16 2026

मीठे व्यंजनों की खुशबू से महकेगा अंदाज, फास्ट्रैक ने लॉन्च की नई परफ्यूम रेंज

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। जेन ज़ी के लिए, फ्रेगरेन्स अब एक आम खुशबू से कहीं बढ़कर है। यह किसी एहसास, पल, याद या किसी चीज़ की इच्छा को महसूस करने का ज़रिया बन गई है। खुशबू के साथ इस मज़ेदार और एहसास जगाने वाले पहलू को ध्यान में रखते हुए, फास्ट्रैक परफ्यूम्स लेकर आए हैं अपना नया गॉरमेंड कलेक्शन, डेलिशियसली एडिक्टिव। इस कलेक्शन में डेज़र्ट (मीठे व्यंजनों) से प्रेरित चार तरह की फ्रेगरेन्स शामिल हैं, जो जानी-पहचानी और पसंदीदा मीठे व्यंजनों के आनंद को आकर्षक खुशबू में बदल देती हैं, जिसे आप पहन सकते हैं।

इस कलेक्शन में चार तरह के परफ्यूम हैं- संडे टिरामिसु, बैरीज़ विद बेस्टी, मिडनाईट वनीला और हेज़लनड हॉलीडेज़। यह कलेक्शन उन छोटी-छोटी चीज़ों से प्रेरित है जिनका मज़ा लेने से खुद को रोकना मुश्किल होता है, जैसे आराम से भरे रविवार और मीठे व्यंजन, या देर रात कुछ खाने की इच्छा और सबसे अच्छे दोस्त के साथ बिताए यादगार पल। मज़ेदार नामों और स्वाद से भरपूर एहसास दिलाने वाली खुशबू के साथ, यह कलेक्शन फ्रेगरेन्स को नया और अनोखा अंदाज़ दे रहा है। यह उन लोगों के लिए है जो चाहते हैं कि उनकी फ्रेगरेन्स भी उनके यादगार पलों की तरह ही खास बन जाए।

 लॉन्च के बारे में बात करते हुए, टाइटन कंपनी लिमिटेड में फ्रेगरेन्सेज़ एंड एक्सेसरीज़ डिविज़न के सीईओ मनीष गुप्ता ने कहा, “फ्रेगरेन्स की दुनिया अब पारंपरिक सेंट से आगे बढ़कर नई खोज, खुद को अभिव्यक्त करने और नए अनुभव पाने की ओर बढ़ रही है। आज दुनिया भर के लोगों में खाने-पीने के लिए दिलचस्पी बढ़ रही है, इस बीच स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू से प्रेरित चीज़ें भी लोगों को खूब लुभाती हैं। आज के युवा ऐसी फ्रेगरेन्स को खासतौर पसंद कर रहे हैं जो अलग हों, उनसे जुड़ी हुई महसूस हों और उनके व्यक्तित्व को निखारें। इस नए कलेक्शन के साथ, फास्ट्रैक परफ्यूम्स ने मज़ेदार कहानियों और खाने-पीने की चीज़ों से प्रेरित खुशबू के ज़रिए इसी बदलाव को अपनाया है और गॉरमेंड फ्रेगरेन्स को नया आयाम दिया है। प्रतिभा रंटा इसी आधुनिक और मज़ेदार सोच को असल रूप देते हुए कलेक्शन के जीवंत अंदाज़ को बखूबी पेश करती हैं।”

गॉरमेंड फ्रेगरेन्स में युवा ग्राहकों, खासतौर पर जैन ज़ी की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए मीठे व्यंजनों से प्रेरित यह परफ्यूम रेंज लॉन्च की गई है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रतिभा रंटा ने कहा, “फास्टट्रैक परफ्यूम्स ने इस कलेक्शन में फ्रेगरेन्स को लेकर मज़ेदार दृष्टिकोण अपनाया है। मुझे यह आइडिया खूब पसंद आया, जहां हम फ्रेगरेन्स को हमारी पसंदीदा चीज़ों से जोड़कर महसूस करते हैं। यह फिल्म उस चंचल और लुभावने एहसास को बखूबी दर्शाती है। इस कैंपेन के साथ जुड़ना मेरे लिए बेहद खास है, जो फ्रेगरेन्स के अनुभव को इतना रोमांचक बना देता है।’’

संडे टीरामिसु एक पसंदीदा इटैलियन डेज़र्ट के आरामदायक एहसास को समेटे हुए है। जिसमें ब्राउन शुगर की हल्की मिठास, भुने हुए हेज़लनट का नटी स्वाद और रोस्टेड कॉफ़ी की गहरी, शानदार खुशबू मिलकर एक स्वादिष्ट और आरामदायक मिश्रण बनाती हैं। बैरीज़ विद बेस्टी ब्राइट, जूसी और चंचल है, जिसमें पकी हुई स्ट्रॉबेरी और खट्टे-मीठे ब्लैककरंट का स्वाद है। जिसे क्रीमी वनीला क्रीम से नरम किया गया है और चेरी बटर की शानदार मिठास के साथ पूरा किया गया है। 

यह ठीक वैसा एहसास देता है, जब आप अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ शेयर करने के लिए अपनी पसंदीदा बॉक्स खोलते हैं। इसी तरह मिडनाइट वनीला आपको समृद्ध और दिलचस्प दुनिया में ले जाती है, जहाँ क्रिस्प लाल सेब और नाज़ुक गुलाब ब्लैक टी की गर्माहट से मिलते हैं, और फिर ब्लैक वनीला, शहद और पैचौली की स्मूद खुशबू में घुल जाते हैं। हेज़लनट हॉलिडेज़ ताज़ी बेक की गई चीज़ों के इंतज़ार का एहसास दिलाती है, जिसमें भुने हुए हेज़लनट और सी सॉल्ट (समुद्री नमक) का हल्का टच, व्हिप्ड क्रीम, गर्म टोंका और वनीला वफ़ल की शानदार मिठास का मेल है।

 यह कलेक्शन ग्राहकों को अपना पसंदीदा फ्रेगरेन्स ठीक उसी सहजता और भावनाओं के साथ चुनने के लिए आमंत्रित करता है जैसे वे अपने पसंदीदा डेज़र्ट को चुनते हैं। यह कलेक्शन मात्र रु895 की कीमत पर प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ब्यूटी आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा।