मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न जानी-पहचानी आवाज़ों को एक नए म्यूज़िकल फॉर्मेट में एक साथ ला रहा है। जहां कलाकार एक-दूसरे के साथ कोलैबोरेट करते हुए नए म्यूज़िकल मोमेंट्स तैयार करेंगे। कई वर्षों के अनुभव के साथ मंच पर लौट रहे कलाकारों में स्वरूप खान भी शामिल हैं। उन्होंने रितिका के साथ परफॉर्म करने के अपने अनुभव और रिहर्सल्स तथा परफॉर्मेंसेज़ के दौरान विकसित हुई उनकी म्यूज़िकल केमिस्ट्री के बारे में बात की।
अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, स्वरूप खान ने कहा, “रितिका के साथ परफॉर्म करना मेरे लिए सच में बहुत एक्साइटिंग एक्सपीरियंस रहा है। हर सिंगर का अपना एक म्यूजिकल पर्सनैलिटी और एक्सप्रेशन होता है, और रितिका की सिंगिंग में भी एक खूबसूरत पर्सनैलिटी है। जब दो सिंगर साथ परफॉर्म करते हैं, तो सिर्फ अच्छा गाना ही इंपॉर्टेंट नहीं होता, एक दूसरे को सुनना, स्पेस देना और एक दूसरे की एनर्जी को पिक करना करना भी बहुत महत्वपूर्ण होता है।”

उन्होंने कहा, “रितिका के साथ मुझे ये चीज़ डिस्कवर करने का मौका मिला, और सच कहूँ तो, हमारी म्यूज़िकल केमिस्ट्री रिहर्सल और परफ़ॉर्मेंस के साथ और नैचुरली डेवलप हुई है। मुझे लगता है कि जब दो आर्टिस्ट एक दूसरे को रिस्पेक्ट और ट्रस्ट करते हैं, तो स्टेज पर वो कनेक्शन ऑटोमैटिकली ऑडियंस तक पहुँचता है।”
फ्रेमैन्टल द्वारा निर्मित इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न अपने कलाकारों के लगातार आगे बढ़ते म्यूज़िकल सफर का जश्न मनाता है। यह शो उन्हें नए कोलैबोरेशंस, दमदार परफॉर्मेंसेज़ और एक नई कॉम्पिटिटिव चुनौती के लिए एक साथ लेकर आता है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal