लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डाॅ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के संबद्ध संस्थानों में बीफार्मा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 14 से 17 अक्टूबर तक संबंधित संस्थान में अभ्यर्थियों की फिजिकल रिपोर्टिंग होगी। वहीं स्पेशल राउंड की काउंसलिंग के लिए 15 से 21 अक्टूबर तक पुनः पंजीकरण प्रक्रिया चलेगी। पहले पंजीकरण करा चुके अभ्यर्थियों को पंजीकरण नहीं कराना होगा। स्पेशल च्वाॅइस फिलिंग 22 से 25 अक्टूबर तक चलेगी। जबकि सीट अलाॅटमेंट 27 अक्टूबर को होगा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal