Tuesday , October 13 2026

छात्राओं को दी डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स की जानकारी

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज में डिजी पोडियम संस्था द्वारा छात्राओं को डिजिटल मार्केटिंग एवं ई कॉमर्स के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर संस्था के निदेशक असित पाठक ने छात्राओं को बताया कि वर्तमान में परंपरागत व्यवसाय के स्थान पर आधुनिक ढंग अपनाए जा रहे हैं।

संस्था की ओर से प्रीति कुमारी और अलका त्रिपाठी ने भी वेब साईट आदि तथा कोडिंग की जानकारी दी।महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शालिनी श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. जितेन्द्र दुबे ने किया। इस अवसर पर प्रो. संजय बरनवाल प्रो. पूनम वर्मा, डॉ. भास्कर शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

लखनऊ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज में डिजी पोडियम संस्था द्वारा छात्राओं को डिजिटल मार्केटिंग एवं ई कॉमर्स के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर संस्था के निदेशक असित पाठक ने छात्राओं को बताया कि वर्तमान में परंपरागत व्यवसाय के स्थान पर आधुनिक ढंग अपनाए जा रहे हैं।