लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए विधायक डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीम का राहत अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को अभियान के 12वें दिन भी टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जरूरतमंदों को राशन सामग्री और पेयजल वितरित किया। जलभराव के कारण प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए टीम ने नाव और ट्रैक्टर की मदद से राहत सामग्री लोगों तक पहुंचाई।

राहत अभियान के तहत टीम के सदस्य मिल्लत नगर, लोहरामऊ, जायसवाल चौराहा, अपना लॉन, मथुरा विहार, पतंग मैदान के आसपास और शिवशक्ति नगर पहुंचे। यहां प्रभावित परिवारों को दैनिक जरूरतों के लिए राशन सामग्री और पीने का पानी उपलब्ध कराया गया। बाढ़ के चलते जनजीवन प्रभावित होने के बीच टीम ने जरूरतमंदों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने पर जोर दिया।
वहीं, शारदीय नवरात्रि के अवसर पर व्रत रखने वाले लोगों की धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखते हुए उन्हें फलाहार भी वितरित किया गया। राहत सामग्री के साथ फलाहार वितरण के जरिए टीम ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की जरूरतों के साथ उनके पर्व और धार्मिक आस्था का भी ख्याल रखा।


फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के तहत टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंच रही है। मंगलवार को भी राहत वितरण में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
राहत वितरण अभियान में सौरभ वाल्मीकि, आकाश सिंह, सतीश वर्मा, लवकेश सिंह, शैलेन्द्र मौर्य, शैलेन्द्र स्वर्णकार, शिवम श्रीवास्तव, कृपाशंकर मिश्रा, मयंक मिश्रा, गौरव अवस्थी, राजू सिंह, श्रेया निगम और विवेक राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal