Tuesday , October 13 2026

AIR INDIA एक्सप्रेस की उड़ानों में मिलेगा नवरात्रि के व्यंजनों का स्वाद

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। इस नवरात्रि, एअर इंडिया एक्सप्रेस विशेष नवरात्रि मील के साथ फ़्लाइट में त्योहार का स्वाद लेकर आई है। इसमें साबूदाना खिचड़ी, व्रत का शीरा और फ्रूट प्लैटर शामिल हैं। यह स्पेशल मील एयरलाइन के बड़े नेटवर्क पर उपलब्ध है, जो 48 घरेलू और 16 अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों को कवर करता है। नवरात्रि में व्रत रखने वाले यात्रियों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया यह मील उन्हें यात्रा के दौरान खाने के बेहतरीन विकल्प प्रदान करता है।

 यह स्पेशल नवरात्रि मील 20 अक्टूबर 2026 तक की उड़ानों के लिए  airindiaexpress.com और एअर इंडिया एक्सप्रेस मोबाइल ऐप के ज़रिए प्री-बुक किया जा सकता है। यात्री घरेलू उड़ान के प्रस्थान से 12 घंटे पहले और अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के प्रस्थान से 18 घंटे पहले तक इस मील की बुकिंग कर सकते हैं।

एअर इंडिया एक्सप्रेस साल भर विशेष रूप से क्युरेटेड खाने-पीने के विकल्पों के ज़रिए भारत के त्योहारों का जश्न मनाती है। जिसके तहत दीवाली, होली, नवरात्रि और ओणम जैसे त्योहारों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को विशेष व्यंजन उपलब्ध कराए जाते हैं। यह पहल भारत में पाक-कला की समृद्ध विरासत को दर्शाने तथा लोगों, स्थानों और संस्कृतियों के बीच सार्थक संबंध बनाने के लिए एयरलाइन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

एअर इंडिया एक्सप्रेस के इन-फ़्लाइट डाइनिंग मेन्यू गॉरमेयर में हॉट मील, लाईट बाइट्स, नए तरह के डेज़र्ट और ग्लोबल व क्षेत्रीय पसंदीदा व्यंजन जैसे अवधी चिकन बिरयानी, फ्राइड राइस के साथ वेज मंचूरियन, मिनी इडली, मेडू वड़ा, उपमा आदि शामिल हैं। विभिन्न प्रकार के यात्रियों की पसंद को ध्यान रखते हुए, मेन्यू में वैजीटेरियन, पोल्ट्री, एगिटेरियन, वेगन, हेल्दी और डायबिटिक-फ्रेंडली विकल्पों की एक बड़ी रेंज शामिल की गई है, ताकि हर यात्री को अपनी पसंद का कोई न कोई व्यंजन ज़रूर मिले।