Friday , September 25 2026

बाल निकुंज : मेडिकल कैंप में शिक्षक-कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल, पलटन छावनी स्थित शिव सहाय जी सभागार में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की ओर से मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। कैंप में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं अभिभावकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के बाद जरूरत के अनुसार दवाओं का भी वितरण किया गया।

मेडिकल कैंप का आयोजन ईएसआईसी हॉस्पिटल, मोबाइल-ए अलीगंज की प्रभारी डॉ. शालिनी के नेतृत्व में किया गया। स्वास्थ्य टीम ने लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की। इस दौरान बीपी, शुगर और ब्लड प्रेशर समेत अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए।

डॉ. शालिनी के साथ डॉ. सुजूद अफसाल, फार्मासिस्ट राफिया बानो तथा स्वास्थ्य कर्मी रामदास और नीलम ने जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण में सहयोग किया। जांच के दौरान जिन लोगों को दवाओं की आवश्यकता पाई गई, उन्हें चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि शुक्ला, कोऑर्डिनेटर सुधीर मिश्रा, इंचार्ज विशाल श्रीवास्तव, मीरा मिश्रा, बीबी सिंह, दिनेश तिवारी, पूजा श्रीवास्तव तथा शिक्षक अरविंद दीक्षित, अनूप पांडेय, दीपा जोशी, नीलिमा शुक्ला सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।