Wednesday , September 23 2026

AKTU : स्वास्थ्य शिविर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने कराई जांच

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में सेवा पखवाड़ा अभियान तहत बुधवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। अपोलो अस्पताल की ओर से लगाये गये निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का कुलसचिव रीना सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अपने स्वास्थ्य की जांच भी कराई।

शिविर में चिकित्सकीय टीम ने रक्तचाप, शुगर, हड्डी की जांच, आंखों की जांच सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किये। शिविर में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराया। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को नियमित जीवनशैली, स्वस्थ एवं पोषक आहार लेने का परामर्श भी दिया। इस दौरान काफी संख्या में छात्रों ने भी अपने स्वास्थ्य की जांच कराया।