Friday , September 18 2026

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर किया महादान, लिया ये संकल्प

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय जन कल्याण एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर में युवा मोर्चा महामंत्री अमित त्रिपाठी, महानगर उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश-5 संजय तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह एवं महिला मोर्चा की मीरा पांडे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जनसेवा में अपना योगदान दिया।

इस अवसर पर भारतीय जन कल्याण एवं ग्रामीण विकास समिति की अध्यक्ष आरती सिंह, प्रबंधक विवेक वाजपेयी, कोषाध्यक्ष अंजली वाजपेयी सहित समिति के अन्य सदस्यों ने भी रक्तदान कर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है और आपातकालीन परिस्थितियों में यह किसी के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।