मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। जियोफाइनेंस ऐप इस्तेमाल करने वाले ग्राहक अब एक ही जगह यह जान सकेंगे कि उनकी पैसों की सेहत कैसी है, साथ ही चुनिंदा वित्तीय सेवाओं पर अतिरिक्त फायदे भी मिलेंगे। कंपनी ने ऐप पर जियोफाइनेंस+ और जियोफाइनेंस360 नाम के दो नए फीचर शुरू किए हैं।
जियोफाइनेंस+ एक मेंबरशिप प्रोग्राम है, जिसे शुरुआती ऑफर के तहत पहले 365 दिनों के लिए मुफ्त रखा गया है। इसके तहत पात्र पर्सनल लोन पर ₹5,000 तक और क्रेडिट कार्ड पर ₹1,000 तक का कैश वैल्यूबैक मिल सकता है। ₹2,500 या इससे ज्यादा की एकमुश्त जियोगोल्ड खरीद पर 1% अतिरिक्त गोल्ड और पात्र ट्रांजैक्शन पर 25% ज्यादा जियोपॉइंट्स भी मिलेंगे।
दूसरा फीचर जियोफाइनेंस360 ग्राहक की बैंकिंग, निवेश, लोन, बीमा और दूसरी वित्तीय जानकारी को जोड़कर 0 से 100 के बीच फाइनेंशियल हेल्थ स्कोर देगा। आसान शब्दों में, यह बताएगा कि खर्च और बचत का संतुलन कैसा है, कर्ज कितना है, निवेश सही दिशा में है या नहीं, बीमा पर्याप्त है या नहीं और टैक्स बचाने की कोई गुंजाइश बची है। यह रिपोर्ट मुफ्त मिलेगी और जरूरत के मुताबिक सुधार के सुझाव भी देगी।
जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड की CEO सुरभे एस. शर्मा ने कहा कि नए फीचर्स का मकसद ग्राहकों को उनकी वित्तीय स्थिति की साफ तस्वीर देना और हर पात्र ट्रांजैक्शन पर ज्यादा फायदा पहुंचाना है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal