लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता, एथर एनर्जी ने शनिवार को लखनऊ में अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, कोणार्क के लॉन्च की घोषणा की। यह उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कोणार्क को एथर के नए ईएल प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो रोजमर्रा की राईड, कम्फर्ट, रेंज, ड्यूरेबिलिटी और ईज ऑफ ओनरशिप का रिफाईंड अनुभव प्रदान करेगा।
कोणार्क एस और जैड प्रोडक्ट लाईंस के साथ छः वैरिएंट्स में उपलब्ध है, जो 200 किलोमीटर तक की आईडीसी रेंज प्रदान करते हैं। इस स्कूटर में एथर की टेक्नोलॉजी के साथ रोजमर्रा की राइडिंग को बेहतर बनाने वाले फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (AEBS), मैजिक की, ऑटोपॉप और एयरवॉक शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश एथर के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। यहाँ पर कंपनी ने अपने मार्केट शेयर को वित्तवर्ष 2026 की पहली तिमाही में 4.2 प्रतिशत के मुकाबले दोगुना बढ़ाकर वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही में 8.6 प्रतिशत तक पहुँचा दिया है। उत्तर प्रदेश में कंपनी ने साल-दर-साल 284 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही में 3,711 स्कूटर बेचे हैं।
उत्तर प्रदेश में एथर के पास 37 एक्सपीरिएंस सेंटर और 36 सर्विस सेंटर हैं, जिनमें से 4 लखनऊ में हैं। उत्तर प्रदेश में कंपनी के पास 200 से अधिक एथर ग्रिड™ चार्जिंग पॉईंट हैं, जो इस क्षेत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बढ़ावा देने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

सौरभ शर्मा (हेड ऑफ मार्केटिंग, एथर एनर्जी) ने कहा, ‘‘इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को ज्यादा से ज्यादा राईडर्स तक पहुँचाने के हमारे सफर में उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। कोणार्क की मदद से हम भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाना चाहते हैं। यह स्कूटर उन खरीददारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो अभी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के इंतजार में हैं। इसमें मेटल बॉडी, 200 किलोमीटर की रेंज, शानदार और आरामदायक राईड, फास्ट होम चार्जिंग, 10,000 किलोमीटर का सर्विस इंटरवेल और 10 साल की बैटरी वॉरंटी के साथ 70 प्रतिशत बैटरी हैल्थ बची रहने की गारंटी जैसी कई खूबियां दी गई हैं, जो ग्राहकों के लिए काफी मायने रखती हैं। कोणार्क यहाँ पर हमारी मौजूदगी को बढ़ाने में एक बड़ा योगदान देगा और उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लाने की रफ्तार को बढ़ाएगा।’’

कोणार्क को भारत की सड़कों के लिए बनाया गया है। इसमें स्टेबिलिटी, कम्फर्ट और रोजमर्रा की उपयोगिता पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें 14 इंच का फ्रंट अलॉय व्हील, 12 इंच का रियर अलॉय व्हील और 1352 मिमी का व्हीलबेस है। साथ ही, दोनों सिरों पर लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन दिए गए हैं। यह एथर का पहला स्कूटर है, जिसमें रियर साईड पर मेटल पैनल और एक स्टील यूनिबॉडी चेसिस दिया गया है। वहीं, सीक्वेंशियल गियर-ड्राईव ट्रांसमिशन स्मूथ और लगभग सायलेंट पॉवर डिलीवरी प्रदान करता है।

कोणार्क में रोजमर्रा की राइड को आसान बनाने के लिए अनेकों टेक्नोलॉजी फीचर्स दिए गए हैं। एथर का इन-हाउस एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (AEBS) सड़क की परिस्थितियों के अनुरूप फ्रंट और रियर व्हील्स के बीच ब्रेकिंग फोर्स को डायनामिक रूप से वितरित कर देता है। वहीं, ब्रेकिंग परफॉरमेंस और स्टेबिलिटी बढ़ाने के लिए इसमें रिजनरेटिव ब्रेकिंग भी है।
मैजिक की स्मार्टवेक, ऑटोमैटिक लॉकिंग और रिमोट स्कूटर लोकेशन फीचर के साथ कीलेस अनुभव प्रदान करती है। ऑटोपॉप फीचर अंडर-सीट स्टोरेज की सुविधाजनक और हैंड्सफ्री एक्सेस प्रदान करता है, तथा एयरवॉक फीचर हल्के मोटर टॉर्क की मदद से तंग पार्किंग स्पेस में स्कूटर को हाथों से आगे-पीछे करना आसान बना देता है।

कोणार्क ने चार्जिंग और ओनरशिप को भी आसान बना दिया है। इसमें इंटीग्रेटेड ऑनबोर्ड चार्जर और एक चार्जिंग केबल दी गई है। साथ ही, एक वैकल्पिक 450वॉट का ऑफबोर्ड चार्जर इन-बिल्ट चार्जर के साथ जुड़कर 900 वॉट की कंबाईंड चार्जिंग प्रदान कर सकता है, जिससे होम चार्जिंग का समय घटकर आधा रह जाता है।
एथर के कोणार्क का सर्विस इंटरवेल 10,000 किलोमीटर है। यानी ज्यादातर राईडर्स को 10,000 किलोमीटर या एक साल (जो भी पहले हो) के बाद ही सर्विस कराने की जरूरत पड़ेगी। कोणार्क के सभी वैरिएंट एथर की फिफ्थ जनरेशन बेडरॉक बैटरी के साथ आते हैं, जिसके साथ 10 साल या 1,00,000 किलोमीटर, जो भी पहले हो, की वॉरंटी मिलती है। साथ ही, कवरेज पीरियड के अंत तक कम से कम 70 प्रतिशत बैटरी हैल्थ की गारंटी भी मिलती है।
कोणार्क के साथ एथर उत्तर प्रदेश में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ा रहा है, जहाँ पर कंपनी की स्पोर्टी 450™ सीरीज और फैमिली स्कूटर रिज्टा™ काफी लोकप्रिय हैं। लखनऊ में कोणार्क का लॉन्च राज्य में रिटेल, सर्विस और चार्जिंग ईकोसिस्टम बढ़ाने की कोशिशों में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे लेटेस्ट इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान और ज्यादा राईडर्स तक पहुँच सकेंगे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal