Friday , September 4 2026

मोहन बाबू यूनिवर्सिटी के छात्रों को अब लिंक्डइन लर्निंग से मिलेंगे करियर के नए अवसर

तिरुपति (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मोहन बाबू यूनिवर्सिटी (एमबीयू) उद्योग और शैक्षणिक समुदाय के बीच तालमेल की दिशा में उल्लेखनीय पहल करते हुए लिंक्डइन के साथ एक रणनीतिक समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की। “अपनी डिग्री के अलावा सीखें, भविष्य के लिए तैयार रहें” अभियान की सोच के अनुरूप, यह साझेदारी संस्थान के सभी विभागों के छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं को लिंक्डइन लर्निंग तक पहुंच प्रदान करेगी।

एमबीयू के छात्र, इस पहल के तहत, अपने आधिकारिक संस्थागत क्रेडेंशियल के ज़रिये आसानी से लॉग इन कर लिंक्डइन लर्निंग के विशाल वैश्विक डिजिटल पाठ्यक्रम का चौबीसों घंटे लाभ उठा सकेंगे। यह भागीदारी क्लासरूम की बुनियादी पढ़ाई को उद्योग की ज़रूरतों से जोड़ती है, ताकि छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा साइंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, मॉडर्न मार्केटिंग, क्रिएटिव डिज़ाइन और एग्जीक्यूटिव लीडरशिप जैसे भरपूर मांग वाले क्षेत्रों में प्रभावी क्षमता विकसित कर सकें।

भागीदारी से जुड़ी मुख्य बातें

25,000 से अधिक विशेषज्ञों के नेतृत्व वाले पाठ्यक्रम: उद्योग विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए वास्तविक समय के आधार पर, वैश्विक स्तर पर अपडेटेड वीडियो कोर्स तक मांग के आधार पर पहुंच।

उद्योग में मान्यता प्राप्त प्रमाणन: छात्र सत्यापन योग्य क्रेडेंशियल हासिल कर सकते हैं और अपने माइक्रो-सर्टिफिकेशन को सीधे अपने पेशेवर लिंक्डइन प्रोफाइल पर दिखा सकते हैं।

व्यक्तिगत आवश्यकता अनुरूप पढ़ाई का तरीका: उभरती कॉर्पोरेट और औद्योगिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एआई और भूमिका के आधार पर तैयार किए गए लर्निंग ट्रैक।

कभी भी, कहीं भी पढ़ाई करें: निरंतर, अपनी गति से पेशेवर जीवन में तरक्की के लिए बिना किसी रुकावट के चौबीसों घंटे मल्टी-डिवाइस एक्सेस।

इस अवसर पर मोहन बाबू यूनिवर्सिटी (एमबीयू) से विष्णु मांचू (प्रो-चांसलर), विनय माहेश्वरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर), प्रो. रमण (कुलपति), प्रो. सारथी (रजिस्ट्रार) सभी विभागों के डीन और विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। वहीँ लिंक्डइन की ओर से सबा करीम (इंडिया हेड, उच्च शिक्षा), वंशी कृष्णा रेड्डी (क्षेत्रीय प्रमुख (दक्षिण और पूर्व), उच्च शिक्षा) साक्षी रहेजा (क्षेत्रीय अकाउंट डायरेक्टर, उच्च शिक्षा) उपस्थित रहे।