Monday , August 31 2026

बाल, त्वचा और नाखूनों की देखभाल के लिए क्यूनेट का नया आर्गन ऑयल लॉन्च

हैदराबाद (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रमुख वैश्विक डायरेक्ट-सेलिंग कंपनियों में से एक क्यूनेट (QNET) ने ‘बीयूटे आर्गन प्योर’ लॉन्च करने की घोषणा की है। यह 100 प्रतिशत कोल्ड-प्रेस्ड मोरक्कन आर्गन ऑयल है। जिसे मोरक्को की पारंपरिक सौंदर्य देखभाल को रोजमर्रा की सेल्फ-केयर का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। ‘मोरक्को का लिक्विड गोल्ड’ कहे जाने वाला यह हल्का और बहुउपयोगी ब्यूटी ऑयल बिना चिपचिपाहट के बालों और त्वचा को पोषण, नमी और मुलायमपन प्रदान करता है।

बालों को पोषण देने और मुलायम बनाने, त्वचा को मॉइस्चराइज करने से लेकर चेहरे और दाढ़ी की देखभाल तथा नाखूनों और क्यूटिकल्स को लक्षित पोषण देने तक, बीयूटे आर्गन प्योर एक ही बहुउपयोगी तेल में सौंदर्य देखभाल की कई जरूरतों को पूरा करता है।

बीयूटे आर्गन प्योर का मुख्य घटक मोरक्कन आर्गन ऑयल है, जो Argania Spinosa पेड़ से प्राप्त किया जाता है और अपने प्राकृतिक सौंदर्यवर्धक गुणों के लिए जाना जाता है। इस तेल में प्राकृतिक रूप से विटामिन ई, ओमेगा-6 और ओमेगा-9, प्लांट स्टेरोल्स तथा पॉलीफेनॉल्स पाए जाते हैं। इस तरह यह उत्पाद प्रकृति के लाभों को रोजमर्रा की आधुनिक सौंदर्य देखभाल के साथ जोड़ता है।

आर्गन प्योर की हल्की बनावट और बिना चिपचिपाहट वाला फिनिश इसे रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाले प्रीमियम ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में स्थापित करता है। 100 मिलीलीटर के सिंगल पैक की कीमत 3,450 रुपये और 100 मिलीलीटर के दो पैक वाले डुओ पैक की कीमत 6,710 रुपये है। बीयूटे आर्गन प्योर को प्रीमियम एम्बर ग्लास बोतल में प्रिसीजन ड्रॉपर के साथ पेश किया गया है।

पैराबेंस, मिनरल ऑयल और कठोर रसायनों से मुक्त यह प्रीमियम आर्गन ऑयल पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए तैयार किया गया है। यह एक ही प्रीमियम बोतल में मोरक्को की शुद्ध सौंदर्य विरासत और रोजमर्रा की बहुउपयोगी देखभाल का संयोजन प्रस्तुत करता है।

बीयूटे आर्गन प्योर के लॉन्च के साथ क्यूनेट अपने लाइफस्टाइल और वेलनेस उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। कंपनी के अनुसार, उसके उत्पाद गुणवत्ता, उपयोगिता और रोजमर्रा के प्रीमियम अनुभव का संयोजन पेश करने पर केंद्रित हैं। क्यूनेट इंडिया अब बीयूटे आर्गन प्योर, 100 प्रतिशत कोल्ड-प्रेस्ड मोरक्कन आर्गन ऑयल, बालों, त्वचा और नाखूनों की देखभाल के लिए विशेष रूप से क्यूनेट इंडिया ई-स्टोर पर उपलब्ध करा रही है।