लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। राजधानी के शिक्षा जगत और युवा प्रतिभाओं को एक मंच पर लाते हुए विदेशी शिक्षा परामर्श संस्था माय मेंटर एवं उसके सह-संस्थापकों अनूप अग्रवाल और जया अग्रवाल द्वारा वार्षिक कॉन्क्लेव ‘उड़ान 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विदेश में उच्च शिक्षा के लिए जाने वाले विद्यार्थियों को प्री-डिपार्चर ब्रीफिंग दी गई। वहीं उत्तर प्रदेश के 50 से अधिक शिक्षाविदों, स्कूल प्रमुखों, उच्च शिक्षा विशेषज्ञों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को ‘गुरु द्रोणाचार्य अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक योजना, सही मार्गदर्शन और वैश्विक अवसरों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने माय मेंटर के सह-संस्थापकों अनूप अग्रवाल और जया अग्रवाल के प्रयासों की भी सराहना की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में बरेली कैंट के विधायक संजीव अग्रवाल, और लखनऊ फिल्म फोरम की संस्थापक एवं अध्यक्ष रेनुका टंडन मौजूद रही।

सम्मानित होने वाले प्रमुख शिक्षाविदों में दिल्ली पब्लिक स्कूल, एल्डिको की प्रिंसिपल गुंजन साहनी, कुंवर ग्लोबल स्कूल के प्रिंसिपल सुशांत श्रीवास्तव, जागरण पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल रुद्रेंद्र बसाक, सेंट्रल अकादमी के प्रिंसिपल धीरेंद्र प्रताप सिंह, एसआर ग्लोबल स्कूल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मोनिका तिवारी, द मिलेनियम स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. मंजुला गोस्वामी, एलनहाउस पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल मनीषा अंथवाल, एमआर जयपुरिया स्कूल की वाइस प्रिंसिपल निशि प्रसाद व एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल रचना मिश्रा शामिल रहीं।

उच्च शिक्षा क्षेत्र से एमिटी यूनिवर्सिटी, नेशनल पीजी कॉलेज, आईएचएम लखनऊ, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, आईआईआईटी लखनऊ और लखनऊ विश्वविद्यालय सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के शिक्षाविदों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा की यात्रा के लिए आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश प्रदान करना रहा। साथ ही शिक्षा और समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित कर नई पीढ़ी को प्रेरित करने का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर अनूप अग्रवाल (सह संस्थापक माय सेंटर), जया अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल, नवल मिश्रा, अमित सिंघानिया, शिशिर जिंदल, राहुल दत्त, मारवाड़ी युवा मंच से प्रामेश मित्तल, डॉ. सुयश, अनिल सच्चर एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal