Saturday , August 29 2026

बढ़ेपुरा राजकीय हाई स्कूल में खेल दिवस पर दिखी बच्चों की प्रतिभा

बरेली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर राजकीय हाई स्कूल बढ़ेपुरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें  छात्र-छात्राओं को मेजर ध्यानचंद के विषय में जानकारी दी गई तथा स्मार्ट पैनल के माध्यम से उनके जीवन के विषय में बच्चों को दिखाया गया। मोहम्मद नवाजिश ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम का संचालन किया। 

प्रधानाचार्य अर्चना राजपूत ने  बच्चों को हॉकी पकड़ना और खेलना सिखाया गया। नाटक तथा खेल में उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मो. आरिफ़, मो. शाहिद मोहित कुमार सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।