Wednesday , August 19 2026

लखनऊ उत्तर : समरसता संकल्प अभियान के तहत निकली कलश यात्रा

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बुधवार को लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की शुरुआत श्री जनता हनुमान मंदिर, दीनदयाल नगर, खदरा से हुई, जो विभिन्न मंदिरों से होते हुए सीतापुर रोड स्थित शिव मंदिर, अहिबरनपुर पहुंचकर संपन्न हुई।

यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि कलश यात्रा का उद्देश्य समाज में सामाजिक समानता, आपसी भाईचारा और एकता की भावना को मजबूत करना है। संत रविदास महाराज के विचार आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होने की प्रेरणा देते हैं।

कलश यात्रा में मुकेश शर्मा (सदस्य विधान परिषद), राजीव मिश्रा (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष), पार्षद मुन्ना मिश्रा, अवधेश त्रिपाठी, नगर महामंत्री टिंकू सोनकर, महानगर उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, कुमकुम राजपूत, दीपू शुक्ला, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, अभियान संयोजक विशाल गुप्ता, विनय प्रताप, विजय कुमार मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, गौरव अवस्थी, उमा मिश्रा, नीतू सिंह, ममता मिश्रा, अनीता शुक्ला, दुर्गेंद्र शुक्ला, अनिल गुप्ता, मनीष सिंह, विकास कुमार, अनुज श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।