Tuesday , August 18 2026

मॉडर्न इंडियन फ्लेवर्स के साथ बारबेक्यू नेशन में खास पाक अनुभव

हैदराबाद (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बारबेक्यू नेशन सीमित अवधि के लिए ‘मॉडर्न इंडियन फ्लेवर्स’ पॉप-अप लेकर आया है, जिसे वैश्विक फूड कंसल्टेंट और डिजिटल क्रिएटर शेफ माइकल ने खास तौर पर तैयार किया है। भारतीय व्यंजनों को आधुनिक और वैश्विक फ्यूजन अंदाज में पेश करने के लिए मशहूर शेफ माइकल ने इस पॉप-अप में पारंपरिक पसंदीदा व्यंजनों को आधुनिक तकनीकों, स्मोक्ड और चार्ड तैयारियों तथा अनोखे फ्लेवर कॉम्बिनेशन के साथ नए रूप में प्रस्तुत किया है।

इस विशेष रूप से तैयार किए गए मेन्यू में क्रिस्पी केसर टॉर्टिला पर मशरूम गलौटी, नारियल-चिली बटर सॉस के साथ तंदूरी प्रॉन्स, केसर मखनी सॉस के साथ बटर चिकन राउलाडे और नारियल व करी पत्ते के साथ कोस्टल फिश करी जैसे खास व्यंजन शामिल हैं। डेजर्ट में गुलाबी फिरनी कहसोरा और डार्क चॉकलेट गुलाब जामुन चीज़केक जैसे आकर्षक विकल्प भी परोसे जाएंगे।