Monday , August 10 2026

बीएड छात्राओं ने समझी क्रियात्मक अनुसंधान की उपयोगिता

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज में सोमवार को बी.एड. विभाग द्वारा प्राचार्या प्रो. दीप्ति सिंह व बी.एड. विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि श्रीवास्तव के निर्देशन में क्रियात्मक अनुसंधान विषयक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रो. मुरुध्वज वर्मा (सेवानिवृत्त हेड तथा डीन, शिक्षा विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय) तथा उषा कुमारी (एसोसिएट प्रोफेसर, बी.एड. विभाग, महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज) थी। 

एक दिवसीय इस कार्यशाला में छात्राओं ने शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम के मध्य एक शिक्षक के तौर पर कक्षा के भीतर आने वाली समस्याओं की जांच, उनके निवारण हेतु क्रियात्मक अनुसंधान की प्रक्रिया, उसकी प्रवृत्ति को गहनता से समझा। डॉ. विभा यादव, देवयानी अवस्थी, वंदना यादव, वसीम जहरा, कोमल कपूर ने कार्यक्रम के संयोजन में भागीदारी की। डॉ. जूली सोनकर ने मंचसंचालन किया।