Sunday , August 9 2026

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को मिली जांच, दवा और परामर्श की सुविधा

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय जनकल्याण एवं ग्रामीण विकास समिति एवं कल्याणी फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से जानकीपुरम स्थित महाकालेश्वर मंदिर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर में लगभग 250 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस दौरान मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण, निःशुल्क रक्त जांच तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। फिजीशियन एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन भारतीय जनकल्याण एवं ग्रामीण विकास समिति की अध्यक्ष आरती सिंह, कोषाध्यक्ष अंजलि वाजपेयी एवं सचिव विवेक कुमार वाजपेयी के नेतृत्व एवं सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कल्याणी फाउंडेशन की ओर से स्वाति चटर्जी, शशि गुप्ता, सुधा, डॉ. इंदू गुप्ता, विमला त्रिवेदी, समाजसेवी चंद्रभूषण यादव, रूपेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, शिवम एवं शिवा सहित समाज के अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

संस्था की ओर से स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं, समाजसेवियों एवं सम्मानित नागरिकों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।