Tuesday , September 22 2026

AKTU : प्लेसमेंट ड्राइव में शालिमार कॉर्पोरेशन ने 11 छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डाॅ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय अपने छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की कवायद कर रहा है। इसी क्रम में कुलपति प्रो. जेपी पांडेय के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से शुक्रवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कंस्ट्रक्शन कंपनी शालिमार काॅर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर चयन के लिए ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू लिया गया। 

कंपनी के एचआर एवं सेल्स के अधिकारियों ने छात्रों को परखा। ड्राइव में विश्वविद्यालय के संबद्ध संस्थानों के एमबीए 2026 पासआउट छात्रों ने हिस्सा लिया। अंतिम रूप से चयन के लिए 11 छात्र शॉर्टलिस्टेड किए गए हैं। अंतिम रूप से चयनित छात्रों को सालाना 6 लाख रूपए का पैकेज मिलेगा। 

इस मौके पर डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो0 अरूणिमा वर्मा ने छात्रों का इंटरव्यू में शामिल होने के लिए मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों के लिए अवसर उपलब्ध करा रहा है। ताकि अधिक से अधिक छात्रों को रोजगार मिल सके। इस दौरान उप  परीक्षा नियंत्रक नेहा श्रीवास्तव, प्रतिभा शुक्ला, अमृता ने सहयोग प्रदान किया।