Friday , August 7 2026

जैतनपुर भूमि विवाद मामले में पांच नामजद के खिलाफ केस दर्ज

सीतापुर (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। थाना कमलापुर क्षेत्र के ग्राम जैतनपुर में कथित रूप से संगठित तरीके से भूमि हड़पने, अवैध कब्जा करने एवं निर्माण कराने के गंभीर आरोपों के मामले में पुलिस ने प्रमिल द्विवेदी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने भूसी यादव, पुत्रगण संदीप यादव, नरेंद्र यादव, शिव गोविन्द यादव तथा बीरेंद्र यादव (पुत्र ठाकुर प्रसाद यादव) के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस को दी गई तहरीर में प्रमिल द्विवेदी ने आरोप लगाया गया है कि उक्त व्यक्तियों ने संगठित रूप से भूमि पर अवैध कब्जा करने, जबरन निर्माण कराने तथा वैध स्वामित्व अधिकारों में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया।

इस कार्रवाई को भूमि कब्जे और भूमाफियाओं के विरुद्ध कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की है।