Thursday , August 6 2026

पतंजलि योगपीठ के शिविर में लोगों को मिला नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा संचालित सहारा स्टेट रोड स्थित पतंजलि चिकित्सालय में नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में शुगर, बीपी, वजन आदि जांचें नि:शुल्क प्रदान की गई। वैद्य नयनबंधु वर्मा ने निःशुल्क परामर्श देकर लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करते हुए सभी से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की तथा योग करने की सलाह दी।

शिविर संयोजक राम प्रताप ने बताया कि निकट भविष्य में और भी नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर के आयोजन में अभिषेक सक्सेना, वास्को, पुष्पलता, ज्योति, जीवा आदि का सराहनीय योगदान रहा।