लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। शैक्षणिक भ्रमण पर उड़ीसा गए लखनऊ चार्टर्ड अकाउंटेंट सोसाइटी के 65 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स बुधवार को वापस लौटे। यह सभी सीए इनकम टैक्स रिटर्न सबमिट करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई के बाद आने वाले इनकम टैक्स एक्ट 2025 तथा अन्य कानून में हुए बदलाव को समझने के लिए उड़ीसा गए थे।

सीए इंस्टिट्यूट के पूर्व चेयरमैन प्रदीप गोयल ने बताया कि लखनऊ के नये सीए अर्थराज गोयल ने सभी पुराने सीए टीम को एआई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय को पढ़ाया और समझाया। उन्होंने बताया कि वे पिछले 25 वर्षों से इस शैक्षणिक टूर कार्यक्रम में अन्य सीए साथियों के साथ जाते रहे हैं। उन्होंने लखनऊ के सभी सीए से अपील की, कि ऐसे कार्यक्रमों को सभी नए सीए को ज्वाइन करना चाहिए।
एल.सी.ए.एस. इंस्टीट्यूट के पूर्व प्रेसिडेंट पवन धवन ने बताया कि सभी सीए को इनकम टैक्स एक्ट 2025 एवं कानून में हुए बदलाव के साथ-साथ ए.आई. से हुए अपडेट को पूरी तरह अपनाना होगा। शैक्षणिक टूर के समापन पर सीए हेमंत कुमार ने सभी अतिथियों, स्पीकरों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal