लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। वी ने तीन नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स की घोषणा की है। जिसके साथ यूज़र बिना किसी अतिरिक्त लागत के स्पॉटीफाय प्रीमियम का लाभ उठा सकते हैं। ये प्लान एक ही रीचार्ज पर प्रीमियम म्युज़िक, एंटरटेनमेन्ट और डेटा के बेहतर फायदे- सभी एक साथ देते हैं। ऐसे में ये म्युज़िक के साथ आने वाले सबसे किफ़ायती प्रीपेड प्लान्स हैं।
आज के दौर में, खासतौर पर युवा उपभोक्ताओं के लिए म्युज़िक, डिजिटल जुड़ाव का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में स्पॉटीफाय प्रीमियम को शामिल कर वी ने प्रीमियम म्युज़िक स्ट्रीमिंग को और अधिक सुलभ बना दिया है। अब वी के यूज़र इसके मुख्य रीचार्ज प्लान्स के साथ बिना किसी रूकावट ऐड-फ्री म्युज़िक, ऑफलाईन डाउनलोड्स और ऑडियो की शानदार गुणवत्ता का आनंद उठा सकते हैं।
ज़्यादा एंटर टेनमेन्ट और ज़्यादा डेटा का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किए गए रु 435 के वी नॉन-स्टॉप हीरो प्रीपेड प्लान के साथ अब स्पॉटीफाय प्रीमियम भी मिलता है। जिसके लिए कोई अतिरिक्त कीमत नहीं चुकानी पड़ती, साथ ही अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड 4जीबी कॉल्स, रोज़ाना 100 एसएमएस, जियोस्टार (मोबाइल) और 28 दिनों की वैलिडिटी तो है ही। यह प्लान एक ही रीचार्ज पर प्रीमियम म्युज़िक, एंटरटेनमेन्ट और निर्बाध कनेक्टिविटी- सभी कुछ एक साथ लेकर आता है, ऐसे में यह उन उपभोक्ताओं के लिए खासतौर पर फायदेमंद है जो कंटेंट का इस्तेमाल बहुत ज़्यादा करते हैं।
प्रीमियम म्युज़िक स्ट्रीमिंग को और भी सुलभ बनाते हुए अब रु 250 का प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, 300 एसएमएस और बिना किसी अतिरिक्त लागत के स्पॉटीफाय प्रीमियम के फायदे देता है। इसके अलावा वे उपभोक्ता जो टॉप-अप करना चाहते हैं, उनके लिए रु 230 का पैक बिना किसी अतिरिक्त लागत के स्पॉटीफाय प्रीमियम तथा 20 से अधिक ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे जियोस्टार, ज़ी5, सोनीलिव, फैन कोड, लायन्सगेट प्ले का आसान एक्सेस लेकर आया है। इस पैक में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 30 जीबी हाई-स्पीड डेटा भी मिलता है, तो उपभोक्ता बिना किसी रूकावट के अपने पसंदीदा कंटेंट का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
इन सभी फायदों को एक्टिवेट करने के लिए यूज़र को सिर्फ एक एलिजिबल पैक के साथ रीचार्ज करना होता है। इसके बाद वी ऐप में एक्टिव सर्विसेज़ के तहत ‘क्लेम बेनेफिट्स’ पेज को नेविगेट करें, ‘क्लेम’ पर क्लिक करके स्पॉटीफाय प्रीमियम पर जाएं, स्पॉटीफाय अकाउंड क्रिएट करें या साईन-इन करें, और तुरंत आपका प्रीमियम सब्सक्रिप्शन अनलॉक हो जाएगा। स्पॉटीफाय प्रीमियम के फायदे वी रीचार्ज सायकल के साथ लिंक होंगे और पैक खत्म होने पर जब आप नया एलिजिबल रीचार्ज पैक खरीदेंगे तो ऐड-फ्री स्ट्रीमिंग का अनुभव जारी रहेगा।
वी के यूज़र अपने मौजूदा स्पॉटीफाय क्रेडेन्शियल्स का उपयोग कर या नया स्पॉटीफाय अकाउंट बनाकर भी वी ऐप के ज़रिए इन फायदों को आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं। ये सभी पेशकश म्युज़िक के फायदों के साथ वी के नए प्रीपेड प्लान्स को और ज़्यादा किफ़ायती बनाती हैं, जिससे उपभोक्त वॉइस एवं डेटा के साथ-साथ स्पॉटीफाय प्रीमियम का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal