लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव (आईआरएस) एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संस्तुति पर समाजसेवी विकास कुमार श्रीवास्तव ‘बाबा’ को महासभा का उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का पत्र महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने जारी किया।
महासभा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार विकास कुमार श्रीवास्तव ‘बाबा’ को समाज सेवा, संगठनात्मक क्षमता, कार्यकुशलता, अनुभव तथा भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रति उनकी अटूट आस्था और कायस्थ समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे निरंतर योगदान को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
महासभा ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संगठन और अधिक सशक्त एवं संगठित होगा। साथ ही वे समाजहित से जुड़े कार्यों को गति देने तथा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अरविंद श्रीवास्तव तथा राष्ट्रीय महासचिव (युवा) अनुराग श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन प्रदेश में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
विकास कुमार श्रीवास्तव ‘बाबा’ की नियुक्ति पर समाज के विभिन्न संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal