Wednesday , July 29 2026

किफायती, टिकाऊ और भरोसेमंद परिवहन का पर्याय बना टीवीएस एक्सएल 100

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारत के कस्बों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लाखों ग्राहकों के लिए, आवागमन के साधन अक्सर उनकी आजीविका के साथ जुड़े होते हैं। माल के ट्रांसपोर्ट से लेकर छोटे व्यवसायों के लिए रोज़मर्रा के आवागमन तक, ग्राहक ऐसे वाहनों पर भरोसा करते हैं जो विश्वसनीय और किफायती हों तथा रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए बने हों। ऐसे में आवागमन के किफ़ायती और टिकाऊ साधन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

इन्हीं ज़रूरतों को पूरा करते हुए टीवीएस एक्सएल 100 परिवहन का भरोसेमंद साथी बन गया है। चार दशकों की इंजीनियरिंग दक्षता और दुनिया भर में 1.75 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं के भरोसे के साथ, टीवीएस एक्सएल 100 विभिन्न क्षेत्रों और उपयोगिता की विभिन्न परिस्थितियों में भरोसेमंद परफोर्मेन्स देता है।

99.7 सीसी इंजन से पावर्ड, टीवीएस एक्सएल 100 परफोर्मेन्स और दक्षता के बीच व्यवहारिक संतुलन बनाता है। टीवीएस की इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर टेक्नोलॉजी से युक्त यह वाहन साइलेन्ट स्टार्ट और सुगम संचालन के साथ राइडिंग को कई गुना सुविधाजनक बना देता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक स्टार्ट और मेंटेनेन्स-फ्री बैटरी इसे और अधिक सुविधाजनक बनाती है, तो कुल मिलाकर यह रोज़मर्रा के आवागमन का भरोसेमंद साथी बन जाता है। 

युटिलिटी को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किए गए टीवीएस एक्सएल 100 का वज़न मात्र 89 किलोग्राम है, इतना लाईटवेट होने के कारण इसे भीड़भाड़ वाले इलाकों और तंग सड़कों पर भी आसानी से चलाया जा सकता है। वाहन का 4 लीटर का फ्यूल टैंक लम्बी दूरी की राइड को सपोर्ट करता है। वहीं इसको मजबूत एलॉय व्हील्स और ट्यूबलैस टायर्स राइडर का भरोसा और विश्वसनीयता बढ़ाते हैं। 

आराम और व्यवहारिकता टीवीएस एक्सएल 100 की मुख्य क्षमताएं हैं। वाहन टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और स्विंग आर्म रियर हाइड्रॉलिक शॉक एब्ज़ॉर्बर से लैस है, ऐसे में यह विभिन्न प्रकार की सड़कों पर राइड को आरामदायक बनाता है। अतिरिक्त फीचर्स की बात करें तो फ्लेक्सिबल टर्न सिगनल, रोल ओवर सेंसर और एलईडी हैडलैम्प सुरक्षा एवं सुविधा को कई गुना बढ़ा देते हैं।

नए ग्राफिक्स, ऑल-ब्लैक मफलर और डुअल-टोन कलर ऑप्शन (ब्लैक-रेड, ब्लैक-ग्रे और ब्लैक-ब्लू) के साथ नई स्टाइलिंग एक्सएल100 को आधुनिक और प्रीमियम लुक देती है, साथ ही इसकी मज़बूत पहचान भी बनाए रखती है। 

भरोसेमंद परफोर्मेन्स, व्यवहारिक फीचर्स, मेंटेनेंस की कम लागत और भारी सामान ढोने की मज़बूत क्षमता के कारण, टीवीएस एक्सएल100 देश भर के उन ग्राहकों के लिए एक भरोसेमंद साथी है जो परिवहन का विश्वसनयी और किफ़ायती समाधान चाहते हैं।