Sunday , July 19 2026

गीता के संदेश से विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का संचार


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, गोमती नगर में गीता परिचय अभियान के सहयोग से “श्रीमद्भगवद्गीता द्वारा लाइफ मैनेजमेंट स्किल्स” विषय पर प्रेरणादायी सत्र आयोजित किया गया।

विद्यालय के अध्यक्ष आशीष कुमार अग्रवाल, सचिव राजीव अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, प्रधानाचार्या शिल्पी बाजपेयी और उपप्रधानाचार्या शालू श्रीवास्तव के संरक्षण में आयोजित सत्र में विद्यार्थियों को श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से तनाव प्रबंधन, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं नैतिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराया गया।

वक्ताओं ने कहा कि गीता का ज्ञान विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने तथा एक संतुलित, सफल एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की और कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

अंत में विद्यालय प्रबंधन ने गीता परिचय अभियान के प्रतिनिधियों जी.लाल (भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण) के मानव संसाधन विभाग में कार्यरत), कौशिक बनर्जी (उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के पूर्व मुख्य नियंत्रक व कर अधिवक्ता), अपर्णा वर्मा, प्रदीप कुमार तिवारी (पूर्व विभागाध्यक्ष, भौतिकी, लखनऊ पॉलिटेक्निक), सुधीर बोरा (बी.ई., केमिकल इंजीनियरिंग), शशि मौलि तिवारी (सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश) का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे मूल्यपरक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।