लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ जनविकास महासभा योग प्रकोष्ठ के योग साधकों ने वन महोत्सव के अंतर्गत जानकीपुरम विस्तार स्थित नौवा खेड़ा में पौधरोपण किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर अमिता कनौजिया (विभागाध्यक्ष, प्राणी विज्ञान लखनऊ विश्वविद्यालय) उपस्थित रही।
समस्त योग साधकों को योग प्रकोष्ठ के संरक्षक संतोष तिवारी एवं योग गुरु विजयकांत श्रीवास्तव ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर लखनऊ जनविकास महासभा के योग प्रकोष्ठ के संरक्षक संतोष तिवारी, योग गुरु विजयकांत श्रीवास्तव, संयोजक पंकज तिवारी, संरक्षक अरविंद मिश्रा, महामंत्री राम तिवारी, मंत्री अजय यादव, कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता सहित कई योगा साधक मौजूद रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal