लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ICICIप्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने जून 2026 में समाप्त पहली तिमाही में 386 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 27.8% ज्यादा है। इस दौरान, कंपनी के टर्म प्लान (रिटेल प्रोटेक्शन) कारोबार में भी 60.4% की मजबूत बढ़त दर्ज की गई। साथ ही, कंपनी के निदेशक मंडल ने कंपनी का नाम बदलकर ‘आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
कंपनी के एमडी और सीईओ अनुप बागची ने कहा, “हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता हमेशा ग्राहक रहे हैं। पहली तिमाही में 99.3% का क्लेम सेटलमेंट रेशियो और बिना जाँच की जरूरत वाले दावों का औसतन सिर्फ एक दिन में भुगतान इस बात का प्रमाण है कि मुश्किल समय में हम अपने ग्राहकों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं। इस तिमाही के दौरान हमने मृत्यु दावों के तहत 1,306 करोड़ रुपए का भुगतान किया, जबकि मैच्योरिटी और सर्वाइवल बेनेफिट्स के रूप में 3,360 करोड़ रुपए ग्राहकों को दिए। वित्त वर्ष 2025-26 में भी कंपनी ने मृत्यु दावों के तहत 5,149 करोड़ रुपए और मैच्योरिटी व सर्वाइवल बेनेफिट्स के रूप में 15,363 करोड़ रुपए का भुगतान किया।”
उन्होंने कहा, “पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 27.8% बढ़कर 386 करोड़ रुपए रहा। वहीं, हमारे रिटेल प्रोटेक्शन कारोबार में 60.4% की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह इस बात का संकेत है कि हम देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जीवन बीमा सुरक्षा पहुँचाने के अपने लक्ष्य पर लगातार काम कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “आने वाले समय में भी हम तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर अपने काम को और बेहतर बनाएँगे, ताकि ग्राहकों को आसान और बेहतर सेवाएँ मिल सकें। पहली तिमाही में हमारे सेविंग्स कारोबार का कॉस्ट-टू-प्रीमियम अनुपात 50 बेसिस पॉइंट घटकर 13.6% रह गया। इससे हमें नई तकनीकों, डिजिटल सुविधाओं और नए इनोवेशन में निवेश करने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य की बढ़त को और मजबूती मिलेगी।”
उन्होंने कहा, “हाल ही में कंपनी के निदेशक मंडल ने कंपनी का नाम बदलकर ‘आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। हालाँकि, इसके लिए जरूरी नियामकीय मंजूरियाँ मिलना बाकी हैं। प्रस्तावित नया नाम आईसीआईसीआई ब्रांड की मजबूत पहचान, भरोसे और दीर्घकालिक अनुभव को दर्शाता है। हमारा कारोबार लगातार बढ़ रहा है और आगे भी हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँच स्थापित करने, ग्राहकों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने और देश में तेजी से बढ़ रहे जीवन बीमा बाजार के अवसरों का पूरा लाभ उठाने पर ध्यान देंगे।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal