Friday , July 17 2026

एलन लखनऊ के छात्रों का नीट में जलवा, शिवांश सहित छह छात्रों ने बनाई टॉप-1000 में जगह

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 का रिजल्ट गुरुवार देर शाम घोषित कर दिया गया। परिणामों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट लखनऊ के स्टूडेंट्स ने एक बार फिर श्रेष्ठता साबित की है। एलन लखनऊ के क्लासरूम स्टूडेंट शिवांश आनंद ने 687 अंक प्राप्त कर आल इंडिया रैंक-152 हासिल की है। इसके साथ ही टॉप-1000 में एलन लखनऊ के 6 क्लासरूम स्टूडेंट्स शामिल हैं।

एलन के वाइस प्रेसिडेंट पंकज अग्रवाल ने बताया कि एलन लखनऊ ने बेहतर परिणाम दिए हैं। इनमें एआईआर-152 पर शिवांस आनंद के साथ, एआईआर-157 पर यासिर अथर, एआईआर-345 पर सौम्या गुप्ता, एआईआर-550 पर मोहित श्रीवास्तव, एआईआर-569 पर चिन्मय कृष्ण एवं एआईआर-738 पर सावेज आलम रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नेशनल रिजल्ट्स में आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल ने संयुक्त रूप से 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं। टाइब्रेकर रूल की प्राथमिकता के आधार पर आर्यन गुप्ता को आल इंडिया रैंक-1 और पंशुल बंसल को ऑल इंडिया रैंक-2 घोषित किया गया है। पंशुल बंसल एलन के दो साल से रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट हैं तथा आर्यन गुप्ता एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से डिस्टेंस लर्निंग से जुड़े हैं।

इसके साथ ही एलन क्लासरूम स्टूडेंट आयुष भालोटिया ने 710 अंक प्राप्त कर आल इंडिया रैंक-4 हासिल की है। एलन ऑनलाइन टेस्ट सीरीज के स्टूडेंट आर्यन दुबे ने एआईआर-7, वहीं एलन क्लासरूम स्टूडेंट गौरव सिंह आल इंडिया रैंक-9 हासिल की है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में एलन के एकेडमिक हेड उत्तर प्रदेश विनोद शर्मा और लखनऊ हेड आनंद श्रीवास्तव ने मेधावियों और उनके पेरेंट्स को सम्मानित किया। वहीं मेधावियों ने केक काटकर सफलता का जश्न मनाया।

एलन के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बेहतर परिणामों पर सभी स्टूडेंट्स और उनके परिवारजनों को बधाई दी है। परिणामों में एलन ने श्रेष्ठता साबित की है। अब तक देखे गए परिणामों में टॉप-10 में 5, टॉप-20 में 10, टॉप-50 में 23 और टॉप-100 में 46 स्टूडेंट्स एलन से हैं। इसमें 36 स्टूडेंट्स क्लासरूम हैं, इनमें से एक ऑनलाइन लाइव क्लास से तथा 10 स्टूडेंट्स डिस्टेंस लर्निंग व ऑनलाइन टेस्ट सीरीज से हैं। एनटीए ने 690 एवं अधिक अंक वाले टॉप-138 स्टूडेंट्स की लिस्ट में 63 स्टूडेंट्स एलन से हैं। इसमें 50 क्लासरूम प्रोग्राम है। जिनमें एक ऑनलाइन लाइव क्लासरूम से तथा 13 डिस्टेंस लर्निंग व ऑनलाइन टेस्ट सीरीज से है।