लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उत्तर प्रदेश बिजली मज़दूर संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को संगठन के महामंत्री सुहेल आबिद के नेतृत्व में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं आईएएस अधिकारी संदीप भागिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने प्रबंध निदेशक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर महामंत्री सुहेल आबिद ने कहा कि संगठन को विश्वास है कि संदीप भागिया के कुशल नेतृत्व में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। उन्होंने बेहतर उपभोक्ता सेवाओं के साथ-साथ कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं के समाधान की अपेक्षा जताई।
प्रबंध निदेशक संदीप भागिया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि निगम में सभी कर्मचारियों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उठाई गई समस्याओं के शीघ्र एवं सकारात्मक समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा, ताकि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के साथ उपभोक्ताओं को भी बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
प्रतिनिधिमंडल में अनुराग श्रीवास्तव, प्रदीप वर्मा, शशि कटियार, सौरभ सक्सेना, मनोज कुमार आज़ाद सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal