लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. नीरज बोरा ने लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा फैजुल्लागंज इलाके में कराए जाने वाले तीन प्रमुख विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़कों और नालियों का सुदृढ़ीकरण स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में एक अहम कदम है और विकास कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड के अंतर्गत डुडौली में शिवम पैलेस से अंकित टिम्बर तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमिपूजन किया। फैजुल्लागंज अंतर्गत मोहिबुल्लापुर में स्थित कृष्णलीला पार्क में एक चबूतरा शेड सहित निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जिससे स्थानीय निवासियों को सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान मिल सके।
विधायक ने फैजुल्लागंज वार्ड तृतीय के अंतर्गत मोहिबुल्लापुर में नीलू दीक्षित के घर को जाने वाली गली का सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। जिससे इस मार्ग पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा।

भूमिपूजन कार्यक्रमों में मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य, पार्षद प्रतिनिधि अंकुश बाजपेई, प्रमोद चतुर्वेदी, दिनेश पाल, किशोर प्रजापति, अनिल मिश्रा, देवेंद्र मिश्रा, संजीव तिवारी, आदित्य गौड़, विनोद अवस्थी, ठाकुर प्रसाद, रोहित मिश्रा, गुड़िया निगम, कमलेश प्रजापति, प्रदीप शुक्ला, नीलू दीक्षित, तेजपाल रावत, जगदीश लोधी, प्रकाश लोधी, वी.के. पाठक भी उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal