घर की सजावट की बात हो तो भरोसा एशियन पेंट्स पर ही होता है : इशिता दत्ता
लखनऊ (शम्भू शरण वर्मा/ टेलीस्कोप टुडे)। एशियन पेंट्स के सेलिब्रिटी विजिट अभियान के तहत बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री इशिता दत्ता नहर रोड जानकीपुरम विस्तार स्थित एशियन पेंट्स के कलर आइडियाज़ स्टोर सताक्षी इंटरप्राइजेज पहुंची। उनके आगमन से स्टोर का माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। सताक्षी एंटरप्राइजेज के प्रोप्राइटर विनोद सिंह, व्यापारी नेता देवेंद्र प्रताप सिंह, सुशील सिंह सहित ग्राहकों एवं अन्य लोगों ने पुष्पगुच्छ देकर इशिता दत्ता का भव्य स्वागत किया। इस दौरान इशिता दत्ता ने केक भी काटा।

इस अवसर पर इशिता दत्ता ने स्टोर का भ्रमण किया, एशियन पेंट्स के नवीन उत्पादों एवं सेवाओं की जानकारी ली और उपस्थित ग्राहकों एवं टीम के सदस्यों से आत्मीय संवाद भी किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और इस यादगार पल का आनंद लिया।

सताक्षी इंटरप्राइजेज के प्रोप्राइटर विनोद सिंह ने कहा कि एशियन पेंट्स द्वारा आयोजित यह सेलिब्रिटी विजिट ग्राहकों एवं व्यापारिक सहयोगियों के लिए एक यादगार अनुभव रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों के साथ बेहतर जुड़ाव स्थापित करना तथा ब्रांड के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना है।

कार्यक्रम में एशियन पेंट्स की ओर से रीजनल मैनेजर पवन श्रीवास्तव, एरिया मैनेजर राहुल सोमवंशी, सीनियर सेल्स एग्जीक्यूटिव अमृतेश सिंह तथा टेरिटरी सेल्स एग्जीक्यूटिव अंकित श्रीवास्तव के अलावा जन उदघोष व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री विनोद सिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील सिंह, जानकीपुरम विस्तार इकाई के महामंत्री दिवाकर पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
होम डेकोर और इंटीरियर डिजाइन में अपनी रुचि का जिक्र करते हुए इशिता दत्ता ने बताया कि इस स्टोर में उन्होंने कई आकर्षक वॉलपेपर डिजाइनों को देखा है और संभव है कि वह अपने घर की सजावट में उनका उपयोग करें। उन्होंने कहा कि घर को सुंदर बनाना हर व्यक्ति की प्राथमिकता होती है और इसके लिए सही विकल्प चुनना महत्वपूर्ण है।

एशियन पेंट्स के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री इशिता दत्ता ने कहा कि जब भी घर की सजावट या पेंट की बात आती है तो सबसे पहले एशियन पेंट्स का नाम ही ध्यान में आता है। उन्होंने कहा कि यह एक पुराना और भरोसेमंद ब्रांड है, जिसके साथ लोगों का भावनात्मक जुड़ाव और विश्वास जुड़ा हुआ है। यही कारण है कि वर्षों से यह ब्रांड लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।
इशिता दत्ता ने लोगों से अपने घर की सजावट में गुणवत्ता और भरोसे को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि सही उत्पाद न केवल घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि लंबे समय तक संतुष्टि भी प्रदान करते हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal