Wednesday , July 15 2026

आईपीएचओ 2026 में भारत का स्वर्णिम प्रदर्शन, एलन के चार छात्रों ने जीते गोल्ड मेडल

कोटा (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। कोलंबिया के बुकारामांगा में 4 से 12 जुलाई तक आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड 2026 (आईपीएचओ 2026) के फाइनल में भारतीय टीम में शामिल सभी पांचों स्टूडेंट्स ने गोल्ड मैडल हासिल किए है। इन पांच में से चार मैडल्स एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने प्राप्त किए हैं। स्टूडेंट्स के इस प्रदर्शन के आधार पर 87 देशों में भारत प्रथम पायदान पर रहा है। गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाले सभी एलन के क्लासरूम स्टूडेंट्स हैं, इसमें कनिष्क जैन, रिद्धेश बेंडाले, ऋषित गर्ग एवं स्वरित जोशी शामिल हैं। भारतीय टीम के बेहतर प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर बधाई दी। उन्होंने युवा शक्ति के साइंस के प्रति बढ़ते उत्साह को सराहा।

एलन के सीईओ नितिन कुकरेजा ने सभी स्टूडेंट्स को बेहतर प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि एलन स्टूडेंट्स हर क्षेत्र में बेहतर परिणाम दे रहे हैं। इस वर्ष पहले बड़े इंटनेशनल ओलम्पियाड में 5 में से 4 एलन स्टूडैंट्स को गोल्ड मैडल्स मिलना उत्साहजनक है। ये परिणाम देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती साख को प्रदर्शित करते हैं। विभिन्न ऑफिशियल ओलम्पियाड्स में अब तक एलन स्टूडेंट्स 188 मैडल्स जीत चुके हैं। इसमें 90 गोल्ड मैडल शामिल हैं। ये एलन की अकेडमिक एक्सीलेंस को दर्शाता है।  

यह ऑफिशियल ओलम्पिाड चार चरणों में आयोजित किया जाता है। पहला चरण नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन इन फिजिक्स (एनएसईपी) इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स (आईएपीटी) द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें एलन के 138 स्टूडेंट्स का चयन दूसरे चरण के लिए हुआ। इसके बाद होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (एचबीसीएसी) द्वारा आयोजित दूसरे चरण इंडियन नेशनल फिजिक्स ओलम्पियाड में 20 एलन स्टूडेंट्स का चयन तीसरे चरण के लिए हुआ।

तीसरा चरण ओरिएंटेशन कम सेलेक्शन कैंप आयोजित किया गया। जिसके बाद भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पांच सदस्यीय टीम का चयन किया गया, जिसमें चार स्टूडेंट्स एलन के थे। इसके बाद चैथे एवं अंतिम चरण 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलम्पियाड का आयोजन कोलंबिया के बुकारामांगा में हुआ। जिसमें विश्व के 87 देशों के 381 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भारतीय टीम में शामिल एलन के चारों विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।

जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक 8 हासिल करने के साथ वर्ल्ड की नंबर 1 रैंकिंग यूनिवर्सिटी मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के लिए चयनित कक्षा 12 के कनिष्क जैन कहा कि बहुत अच्छा अनुभव रहा। एलन कोटा में जो एकेडमिक सपोर्ट मिला, वो बेस्ट था। फाइनल में कई देशों के स्टूडेंट्स से मिलने का मौका मिला और एलन की अकेडमिक्स बहुत उपयोगी रही।

जेईई एडवांस्ड 2026 में ऑल इंडिया रैंक 18 प्राप्त कर आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने जा रहे कक्षा 12 के रिद्धेश बेंडोले ने कहा कि इंटरनेशनल ओलम्पियाड में बहुत कुछ सीखने को मिला, साथ ही देश का नाम रोशन करना बहुत अच्छा लग रहा है।

ऑल इंडिया रैंक 109 प्राप्त कर आईआईटी दिल्ली की सीएस ब्रांच से बीटेक करने जा रहे कक्षा 12 के ऋषित गर्ग ने कहा कि एलन कोटा  में जो तैयारी हुई वो हर परीक्षा में काम आएगी। ये प्रदर्शन भी इसी का परिणाम है। कक्षा 11 में उपलब्धि हासिल करने वाले स्वरित जोशी ने कहा कि यदि सही समय पर सही शुरूआत की जाती है तो रिजल्ट्स अच्छे आने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

ऑफिशियल इंटरनेशनल ओलम्पियाड में एलन

इंटरनेशनल ओलम्पियाड्स में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने हमेशा बेहतर प्रदर्शन किया है। एलन के स्टूडेंट्स ने अब तक विभिन्न इंटरनेशनल ओलम्पियाड्स में कुल 188 मेडल अपने नाम किए हैं। जिसमें 90 गोल्ड, 75 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इनमें इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड में 39, इंटरनेशनल फिजिक्स ओलम्पियाड में 16, इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलम्पियाड में सात, इंटरनेशनल बायोलॉजी ओलम्पियाड में पांच, इंटरनेशनल मैथेमेटिकल ओलम्पियाड में तीन, इंटरनेशनल ओलम्पियाड ऑन एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स में सात, इंटरनेशनल ओलम्पियाड ऑन एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स जूनियर में चार और इंटरनेशनल अर्थ साइंस ओलम्पियाड में हासिल किए गए नौ गोल्ड मेडल्स शामिल हैं।