Monday , July 13 2026

एक्सप्रेसवे, फ्लाईओवर और फोरलेन सड़क से बदलेगी लखनऊ की तस्वीर : डॉ. नीरज बोरा

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. नीरज बोरा ने केंद्रीय रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में ₹4,850 करोड़ से अधिक लागत की 3 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम पश्चात आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व रक्षामंत्री के सुदृढ़ संकल्प, नितिन गडकरी के अथक प्रयासों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में आज उत्तर प्रदेश आधुनिक आधारभूत संरचना के साथ विकास ₹4,200 करोड़ की लागत से निर्मित इस 6-लेन एक्सप्रेसवे के लोकार्पण से दोनों बड़े औद्योगिक शहरों के बीच की दूरी और समय मात्र 40 से 50 मिनट का रह जाएगा जो कि अभूतपूर्व है। 

उन्होंने कहा कि ₹541 करोड़ की लागत से हरदोई-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (पैकेज-04) के 4-लेन मार्ग का लोकार्पण किया गया, जो आवागमन को और सुगम बनाएगा। ₹109 करोड़ की लागत से इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, लखनऊ पर 4-लेन फ्लाईओवर का शिलान्यास हुआ है इससे क्षेत्र की जनता को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

विधायक डा. नीरज बोरा ने विशेष रूप से लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर बनने वाले फ्लाईओवर के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह परियोजना स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आएगी।