Sunday , July 12 2026

‘एक पौधा, बेहतर भविष्य’ के संदेश संग लुलु मॉल ने किया पौधरोपण

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “वृक्षारोपण महाअभियान 2026” के अंतर्गत लुलु मॉल ने महत्वपूर्ण योगदान देते हुए 10,000 पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर लुलु मॉल के निदेशक जयकुमार गंगाधरन के नेतृत्व में लुलु मॉल प्रबंधन टीम ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने हेतु सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के सफल संचालन एवं समन्वय में जनसंपर्क प्रबंधक सेबतैन हुसैन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जयकुमार गंगाधरन ने कहा कि लुलु समूह केवल व्यापारिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करता है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है और प्रत्येक नागरिक को इसमें सहभागी बनना चाहिए।

जनसंपर्क प्रबंधक सेबतैन हुसैन ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे केवल पौधे लगाएं ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लें, ताकि यह अभियान एक जनआंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर सके। अभियान में लुलु मॉल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।