लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उत्तर प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026 के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम में रविवार को प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शिवानी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं से पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं नियमित सिंचाई का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस महाअभियान में महाविद्यालय की विभिन्न इकाइयों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। एनएसएस की दोनों इकाइयों सद्भावना एवं प्रेरणा ने डॉ. निशी मिश्रा के नेतृत्व में साधना सिंह यादव एवं डॉ. पूनम पाण्डेय के सहयोग से वृक्षारोपण किया। एनसीसी की कैडेट्स ने डॉ. नेहा जैन के नेतृत्व में तथा रेंजर्स की छात्राओं ने डॉ. स्मिता पाण्डेय के नेतृत्व में सक्रिय सहभागिता की।
अवध सांस्कृतिक क्लब की संयोजिका प्रो. (डॉ.) प्रीति बाजपेई के मार्गदर्शन तथा वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. शेफाली सिंह के नेतृत्व में भी छात्राओं ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की पर्यावरण समिति द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। अभियान के अंतर्गत लगाए गए सभी पौधों के जियो-टैग्ड फोटोग्राफ हरितिमा ऐप पर अपलोड किए गए, जिससे उनके संरक्षण एवं अनुश्रवण को सुनिश्चित किया जा सके। इस अभियान में 200 विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए जिनमें बेल, सागौन, जामुन, नींबू इत्यादि थे।
इस अभियान को सफल बनाने में प्रो. (डॉ.) अखिलेश कुमार, प्रो. (डॉ.) रीता अग्निहोत्री, प्रो. (डॉ.) संजीव कुमार अग्रवाल, प्रो. (डॉ.) शीलधर दुबे, प्रो. (डॉ.) सुरंगमा यादव, डॉ. विशाखा कमल, डॉ. प्रज्ञा मिश्रा, डॉ. अमितेन्द्र सिंह, ममता अम्बुजाननी, विशाल वर्मा, सुमन सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं कार्यालय परिवार का उल्लेखनीय योगदान रहा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal