Friday , July 10 2026

‘पीरियड की पाठशाला’ से जागरूकता, नए उत्पादों से बाजार में मजबूत हुई पान हेल्थ

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। हाइजीन प्रोडक्ट्स बनाने वाली भारत की प्रमुख कंपनियों में शामिल पान हेल्थ बड़े स्तर पर उत्पादन, लगातार नए प्रोडक्ट्स और भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल के साथ बेबी केयर, महिला हाइजीन और एडल्ट केयर के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है। पान हेल्थ अपने प्रमुख ब्रांड लिटिल एंजेल (बेबी केयर), एवरटीन (महिला हाइजीन) और लिबर्टी (एडल्ट केयर) के जरिए हर उम्र के लोगों के लिए हाइजीन प्रोडक्ट्स बनाती है।

स्वास्थ्य, हाइजीन और वेलनेस के प्रति लोगों में बढ़ती जागरूकता को देखते हुए कंपनी लगातार नए प्रोडक्ट्स ला रही है और अपने प्रोडक्ट्स का दायरा बढ़ा रही है। लिटिल एंजेल के तहत कंपनी अब डायपर और वाइप्स के अलावा प्रीमियम बेबी केयर प्रोडक्ट्स भी पेश कर रही है। इनमें बेबी फीडिंग और बाथ केयर से जुड़े प्रोडक्ट्स, प्रीमियम सिंडेट बार, प्रीमियम बेबी सोप और अन्य जरूरी बेबी केयर प्रोडक्ट्स शामिल हैं। 

वहीं एवरटीन ब्रांड के तहत प्रीमियम सैनिटरी पैड, प्रीमियम पीरियड पैंटी, पैंटी लाइनर और महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर कई नए हाइजीन प्रोडक्ट्स लाए जा रहे हैं। इन सभी पहलों का उद्देश्य ग्राहकों की बदलती जरूरतों के मुताबिक बेहतर और नए प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराना है। 

पान हेल्थ की विकास यात्रा की सबसे बड़ी ताकत गुजरात के राजकोट में स्थित भारत की सबसे बड़ी डिस्पोजेबल हाइजीन प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है। वर्ष 2017 में शुरू हुई यह आधुनिक उत्पादन सुविधा 30 एकड़ में फैली हुई है और इसमें 7 लाख वर्ग फुट से अधिक का उत्पादन क्षेत्र है। यहां हर साल 3.7 अरब से ज्यादा हाइजीन प्रोडक्ट्स तैयार किए जाते हैं। आधुनिक टेक्नोलॉजी, ऑटोमेटेड मशीनें, सख्त क्वालिटी जांच और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्रों की मदद से कंपनी बड़े स्तर पर अच्छी गुणवत्ता वाले हाइजीन प्रोडक्ट्स तैयार करती है।

मेक इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया एंड द वर्ल्ड की सोच के साथ पान हेल्थ भारत में विश्वस्तरीय हाइजीन प्रोडक्ट्स बना रही है। टेक्नोलॉजी, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और नए प्रोडक्ट्स पर लगातार हो रहे निवेश से कंपनी भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

इस अवसर पर पान हेल्थ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक चिराग पान ने कहा, “पान हेल्थ में हमारा मानना है कि अच्छी हाइजीन से बेहतर और स्वस्थ जीवन की शुरुआत होती है। हमारा लक्ष्य भारत में ही अच्छी गुणवत्ता वाले, किफायती और भरोसेमंद हाइजीन प्रोडक्ट्स बनाना है। भारत की सबसे बड़ी डिस्पोजेबल हाइजीन प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के साथ हम लगातार नए प्रोडक्ट्स ला रहे हैं और बेबी केयर, महिला हाइजीन तथा एडल्ट केयर में अपने प्रोडक्ट्स का दायरा बढ़ा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “मेक इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया एंड द वर्ल्ड की सोच के साथ हम न सिर्फ भारत के लोगों के लिए बेहतर हाइजीन प्रोडक्ट्स बना रहे हैं, बल्कि भारत को इस क्षेत्र में एक मजबूत मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में भी अपना योगदान दे रहे हैं। पान हेल्थ की उत्पादन प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुसार तैयार की गई है। कंपनी के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त गुणवत्ता प्रमाणपत्र, आधुनिक क्वालिटी सिस्टम और रिसर्च एंड डेवलपमेंट की मजबूत सुविधाएं हैं। यही वजह है कि कंपनी ऐसे प्रोडक्ट्स तैयार करती है जो सुरक्षा, आराम और भरोसे के उच्च मानकों पर खरे उतरते हैं।”

उत्तर प्रदेश में विनिर्माण इकाई स्थापित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल कंपनी गुजरात स्थित देश के सबसे बड़े संयंत्र से उत्पादन कर रही है, लेकिन उत्तर भारत कंपनी का सबसे बड़ा बाजार है। आने वाले वर्षों में उत्तर भारत में विस्तार की योजना है और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ इस संबंध में सकारात्मक चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योगों के लिए अनुकूल राज्य बनकर उभरा है और भविष्य में यहां विनिर्माण इकाई स्थापित करने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

सस्ती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और मासिक धर्म जागरूकता का विस्तार

बिजनेस बढ़ाने के साथ-साथ पान हेल्थ समाज में हाइजीन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भी लगातार काम कर रही है। स्माइल मैटर्स – पीरियड की पाठशाला कार्यक्रम के अंतर्गत मेंस्ट्रुअल हाइजीन जागरूकता कार्यक्रम, सैनिटरी पैड वितरण अभियान और अन्य सामुदायिक पहलों के जरिए कंपनी लोगों तक हाइजीन का महत्व पहुंचा रही है। कंपनी का मानना है कि हाइजीन के प्रति जागरूकता बढ़ाना एक स्वस्थ समाज और बेहतर हेल्थकेयर व्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है। 

पैन हेल्थ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक चिराग पान ने कहा कि पैन हेल्थ भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को आत्मसात करते हुए ग्राहकों तक उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद सबसे किफायती कीमत पर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी अमेरिका की एफडीए (FDA) से अनुमोदित विनिर्माण सुविधा से उत्पाद तैयार करती है और वर्तमान में 13 से 14 देशों में अपने लिबर्टी और एवरटीन ब्रांड के माध्यम से कारोबार कर रही है।

चिराग पान ने बताया कि कंपनी का ‘पीरियड की पाठशाला’ अभियान लगातार विस्तार कर रहा है। इस पहल के तहत देशभर में अब तक तीन लाख से अधिक किशोरियों को मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा चुका है। वहीं गुजरात सरकार के सहयोग से नौ लाख से अधिक बालिकाओं तक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम पहुंचाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी 300 से अधिक स्कूलों में 15 से 16 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि ऐसी जागरूकता विकसित करना है जिसका लाभ आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचे। मासिक धर्म के प्रति सही जानकारी से कई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से बचाव संभव है। इसी उद्देश्य से कंपनी विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के सहयोग से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर रही है। इन कार्यक्रमों में कंपनी की महिला कर्मचारी भी सक्रिय भागीदारी निभाती हैं।

चिराग पान ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, उचित उत्पादों के चयन एवं उपयोग, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और भविष्य में होने वाली संभावित जटिलताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है। साथ ही उन्हें सैनिटरी उत्पादों के सैंपल भी उपलब्ध कराए जाते हैं, ताकि वे सुरक्षित उत्पादों का उपयोग कर सकें।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मासिक धर्म को लेकर अभी भी जागरूकता की कमी है, इसलिए कंपनी का विशेष फोकस गांवों के स्कूलों और कॉलेजों पर है। वहां नियमित रूप से जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है, इसे लेकर किसी भी प्रकार की झिझक या डर नहीं होना चाहिए। किशोरियों को अपने माता-पिता और परिवार के सदस्यों से खुलकर इस विषय पर चर्चा करनी चाहिए।

चिराग पान ने कहा कि जागरूकता कार्यक्रमों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे स्वयं भी अन्य लोगों को इस विषय में जागरूक करने के लिए प्रेरित होती हैं।

भारत में स्वास्थ्य और पर्सनल हाइजीन के प्रति बढ़ती जागरूकता के बीच पान हेल्थ नए प्रोडक्ट्स लाने, अच्छी गुणवत्ता वाले हाइजीन प्रोडक्ट्स ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने और भविष्य की जरूरतों के मुताबिक अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। कंपनी का लक्ष्य भारत के साथ-साथ दुनिया के दूसरे बाजारों में भी अपनी मजबूत पहचान बनाना है।