Saturday , July 11 2026

लखनऊ राइजिंग स्टार सीजन-12 में दिखेगा प्रतिभाओं का दम


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। राजधानी में प्रतिभाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने का एक और बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। Ad Crew and Events के तत्वावधान में ‘लखनऊ राइजिंग स्टार सीजन-12’ का आयोजन राय उमा बालीनाथ ऑडिटोरियम, भातखंडे, कैसरबाग में किया जाएगा। डांस, सिंगिंग और फैशन शो पर आधारित यह प्रतियोगिता पिछले 11 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है और इस बार इसका 12वां संस्करण आयोजित होने जा रहा है।

आयोजक अथर्व तिवारी एवं सह-आयोजक विजेता श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ राइजिंग स्टार ने बीते वर्षों में प्रदेश के अनेक प्रतिभाशाली बच्चों और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया है। इस वर्ष भी प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के ऑडिशन बाराबंकी, कुशीनगर, गोंडा, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर, खैराबाद समेत कई अन्य जिलों में आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चों और युवा कलाकारों ने भाग लिया। सभी चयनित प्रतिभागी अब लखनऊ में आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रस्तुति देंगे।

आयोजकों के अनुसार, लखनऊ जनपद के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए अभी भी पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। डांस, सिंगिंग और फैशन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के इच्छुक बच्चे, युवा एवं कलाकार आयोजन समिति से संपर्क कर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।