भोपाल (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। देश के प्रमुख इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड्स में से एक, कोमाकी ने अपने नए एमजी प्रो वी और एमजी प्रो+ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन्हें क्रमशः 73,999 रुपए और 79,999 रुपए की कीमत पर पेश किया है। खास बात यह है कि इस कीमत में दोनों स्कूटर्स ऑल-मेटल बॉडी के साथ आते हैं, जबकि इस प्राइस रेंज में ज्यादातर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स फाइबर बॉडी के साथ उपलब्ध हैं।
एमजी प्रो वी और एमजी प्रो+ उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, जो अपने बजट में मजबूत और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं। मजबूत मेटल बॉडी के साथ ये स्कूटर्स रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर परफॉर्मेंस भी देते हैं। जहाँ इस सेगमेंट के ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में फाइबर बॉडी पैनल मिलते हैं, वहीं कोमाकी ने मेटल बॉडी का विकल्प पेश किया है। इससे स्कूटर ज्यादा मजबूत, लंबे समय तक टिकाऊ और चलाने में अधिक भरोसेमंद महसूस होता है।
एमजी प्रो वी एक बार फुल चार्ज होने पर 90 से 100 किलोमीटर तक की रेंज देता है, जबकि एमजी प्रो+ 150 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज के साथ आता है। यही वजह है कि दोनों स्कूटर्स रोजाना के सफर के साथ-साथ शहर में लंबी दूरी तय करने के लिए भी बेहतर विकल्प हैं। इनमें बीएलडीसी हब मोटर और एडवांस्ड लीपो4 बैटरी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने के साथ कम रखरखाव की जरूरत सुनिश्चित करती है।
मजबूत मेटल बॉडी के अलावा दोनों स्कूटर्स में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो सफर को ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बनाते हैं। इनमें बैटरी की स्थिति और रेंज की जानकारी के लिए मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, फ्रंट डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, एंटी-थेफ्ट लॉक, पार्किंग असिस्ट, रिपेयर स्विच और आरामदायक राइडिंग प्लेटफॉर्म जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। वहीं, एमजी प्रो+ में ज्यादा बड़ा बूट स्पेस भी दिया गया है, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल में सामान रखने की अतिरिक्त सुविधा मिलती है।
इस लॉन्च के बारे में बात करते हुए, कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सह-संस्थापक गुंजन मल्होत्रा ने कहा, “देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन कम कीमत का मतलब गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। एमजी प्रो वी और एमजी प्रो+ के जरिए हमारा प्रयास ऐसे फीचर्स ग्राहकों तक पहुँचाना है, जो अब तक महँगे व्हीकल्स में ही देखने को मिलते थे। इनमें मजबूत मेटल बॉडी और सुरक्षित लीपो4 बैटरी शामिल हैं। जिनकी उम्र बाजार में उपलब्ध कई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और पेट्रोल व्हीकल्स में इस्तेमाल होने वाली बैटरीज़ से ज्यादा होती है। ये ही खूबियाँ ग्राहकों का भरोसा बढ़ाती हैं। हमारा उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और आधुनिक तकनीक पहुँचाना है। हमारा मानना है कि ग्राहकों को ऐसे प्रोडक्ट्स मिलने चाहिए, जो सिर्फ देखने में अच्छे न हों, बल्कि भारतीय सड़कों पर रोजाना के इस्तेमाल के लिए भी पूरी तरह मजबूत हों।”
एमजी प्रो वी और एमजी प्रो+ के लॉन्च के साथ कोमाकी ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है। ये दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मजबूती, आधुनिक तकनीक और बेहतर वैल्यू का उत्कृष्ट मेल हैं। प्रतिस्पर्धी कीमत पर मेटल बॉडी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पेश करके कंपनी किफायती ईवी सेगमेंट में एक नया मानक तय कर रही है और भारतीय ग्राहकों की बदलती जरूरतों को भी पूरा कर रही है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal