Thursday , July 2 2026

हर्बल हेयर कलरिंग का सुरक्षित विकल्प बना वेजिटेल सेफ कलर

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ऐसा हेयर कलर ढूंढना जो सुरक्षित भी हो और अच्छे नतीजे भी दे, अक्सर मुश्किल होता है। बाजार में मिलने वाले अधिकांश हेयर कलर्स में ऐसे केमिकल होते हैं जो बालों को रंग तो देते हैं, लेकिन बालों और स्कैल्प को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसी समस्या का समाधान लेकर आया है एएमए हर्बल ग्रुप का वेजिटेल सेफ कलर।

एएमए हर्बल ग्रुप अपने नेचर बेस्ड प्रॉडक्ट्स के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। कंपनी के नाम दुनिया का पहला पीपीडी-मुक्त गहरे रंगों वाला हेयर कलर विकसित करने का रेकॉर्ड है। इसी भरोसेमंद विरासत को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने वेजिटेल सेफ कलर पेश किया है, जो केमिकल-मुक्त हेयर कलरिंग का विकल्प है। यह सुरक्षित हेयर कलर ईकोसर्ट प्रमाणित है। यह ऑर्गेनिक है और पीपीडी, अमोनिया, पेरॉक्साइड तथा पैराबेन जैसे हानिकारक रसायनों से पूरी तरह मुक्त है। जो लोग बिना किसी दुष्प्रभाव के अपने बालों को रंगना चाहते हैं, उनके लिए यह सटीक विकल्प है।

एएमए हर्बल ग्रुप के को-फाउंडर और सीईओ यावर अली शाह ने कहा, “एएमए हर्बल का काम टिकाऊ विकास, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और समाज के हितों पर केंद्रित है। हम ट्रेडीशनल तरीकों और मॉडर्न साइंस को मिलाकर पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद तैयार करते हैं। आज हेयर डाई का इस्तेमाल करने वाले अधिकांश लोग खतरनाक केमिकल के कारण एलर्जी की समस्या झेल रहे हैं। इसी वजह से हमने पूरी तरह हर्बल अर्कों से बने प्राकृतिक हेयर कलर तैयार किए हैं।”

प्रमुख त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अलीज़ा जै़दी ने भी केमिकल युक्त हेयर डाई को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, “सामान्य हेयर कलर कई बार कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस और त्वचा में जलन का कारण बनते हैं। वेजिटेल सेफ कलर एलर्जी-मुक्त हेयर कलर का एक बेहतरीन विकल्प है। यह संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। गर्भावस्था के दौरान, जब पीपीडी वाले हेयर डाई से बचने की सलाह दी जाती है, तब भी इसका उपयोग किया जा सकता है। मधुमेह के मरीजों, पहले से कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस की समस्या झेल चुके लोगों और स्कैल्प संबंधी परेशानियों वाले लोगों के लिए भी यह सुरक्षित है।”